BJP ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को दिया टिकट, 4 MLC उम्मीदवारों के नाम का ऐलान: JDU ने भी जारी की कैंडिडेट्स की लिस्ट

बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के दोनों प्रमुख दलों भाजपा (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने 4-4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। BJP की सूची में सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के नाम को लेकर हो रही है, जिन्हें पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने पवन सिंह के अलावा डॉक्टर संजय मयूक, अनिक कुमार ठाकुर और शीला पंडित को भी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मैदान में उतारा है।

BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट

वहीं, जेडीयू ने भी अपने 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पटना से बिहार विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भारती मंडल, ललन प्रसाद और शिवरानी देवी को भी टिकट दिया गया है।

जेडीयू की सूची के अनुसार, ललन प्रसाद नीतीश कुमार की सीट से MLC चुनाव लड़ेंगे। वहीं भारती मेहता को मधुबनी और शिवरानी देवी प्रजापति को पश्चिमी चंपारण से उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि बिहार विधान परिषद की कुल 10 सीटों के लिए चुनाव होना है, जिसमें एक सीट पर उपचुनाव भी शामिल है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून तय की गई है। यदि जरूरत पड़ी तो 18 जून को मतदान कराया जा सकता है।