ना अखिलेश का राम मंदिर में चोरी का दावा सही, ना 4 लोगों को हिरासत में लेने की ‘दैनिक जागरण’ की रिपोर्ट ठीक: UP पुलिस ने किया खंडन

अयोध्या राम मंदिर के दान पात्र से करोड़ों रुपए गायब होने और इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेने की खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इन दावों का खंडन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न तो किसी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और न ही किसी से कोई पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वे अफवाह हैं। मंदिर परिसर में केवल एक सामान्य ऑडिट (खातों की जाँच) की प्रक्रिया चल रही है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट में बताया गया था कि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। यह राम मंदिर ट्रस्ट और परिसर से जुड़े लोगों की व्यक्तिगत और रूटीन बात है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चढ़ावे की रकम गायब होने का आरोप लगाया था, जिसे राम मंदिर ट्रस्ट ने भी सिरे से खारिज कर दिया है।