तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने अपने पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को सौंपा।
इस्तीफे के बाद रॉय ने कहा कि पार्टी में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें नजरअंदाज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कॉन्ग्रेस में भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलने वालों को अलग-थलग कर दिया जाता है।
रॉय ने INDIA गठबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं दिखता। उनके इस्तीफे को ममता बनर्जी और तृणमूल कॉन्ग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। हालाँकि पार्टी की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

