उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में इमाम जाकिर ने 14 साल की नाबालिग से मस्जिद में रेप किया। बच्ची उर्दू पढ़ने के लिए मस्जिद जाती थी। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित इमाम फरार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामगढ़ क्षेत्र स्थित जन्नती मस्जिद में 14 साल की नाबालिग लड़की उर्दू सीखने जाती थी। एक रोज जब बाकी बच्चे पढ़ाई खत्म होने के बाद चले गए, तब इमाम ने उस बच्ची को पानी लाने के बहाने रोक लिया। जैसे ही वह पानी लेकर इमाम के पास पहुँची तो इमाम ने कमरे के भीतर खींच लिया और उसका रेप किया।
बच्ची किसी तरह इमाम के चंगुल से छूटकर रोते हुए अपने घर पहुँची और अपनी अम्मी को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन और मोहल्ले के अन्य लोगों ने मस्जिद पहुँचकर हंगामा किया। लेकिन तब तक इमाम फरार हो चुका था। मौके पर पुलिस भी पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने बच्ची की अम्मी की शिकायत पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

