कर्नाटक के सरकारी अस्पताल बीदर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BRIMS) के एक अटेंडेंट मुनीर अहमद ने मॉर्चरी में मृत महिलाओं की न्यूड फोटो खींची और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। मामले में महिला आयोग की संलिप्तता के बाद पुलिस ने आरोपित अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में BRIMS में विभागाध्यक्ष डॉ. मोसीनुल हक ने 25 मई 2026 को पुलिस में थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि आरोपित मुनीर अहमद कई वर्षों से मॉर्चरी में ड्यूटी कर रहा है। शिकायत में बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान अहमद ने मृत महिलाओं के शरीर पर से कपड़े निकालकर अपने मोबाइल फोन से उनकी नग्न तस्वीरें खींची। जाँच में मुनीर अहमद के मोबाइल फोन से काफी सारी ऐसी नग्न तस्वीरें मिली हैं।
इस मामले में महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया। अस्पताल की शिकायत पर बीदर न्यू टाउन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 301 और 62 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपित मुनीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

