शौहर करता था हिंदू महिला का रेप, बीवी बनाती थी Video: मुस्लिम बनाकर निकाह की थी साजिश: बिहार पुलिस ने इकराम-शाहिदा को दबोचा

बिहार के कैमूर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रामगढ़ थाना इलाके में एक मियाँ इकराम अंसारी ने अपनी पड़ोसी हिंदू युवती के साथ जबरन रेप किया। इस दौरान उसकी बीवी शाहिदा बेगम इस घिनौनी हरकत का Video बनाती रही।

रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मियाँ-बीवी को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू पीड़िता का आरोप है कि 4 जून को आरोपितों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया।

इसके बाद दोनों मियाँ-बीवी ने Video Viral करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपित इकराम वीडियो के दम पर पीड़िता से जबरन शादी करना चाहता था। पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस अब फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जाँच कर रही है।