राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचारक और लेखक रतन शारदा ने महाराष्ट्र के मंत्री और BJP नेता गिरीश महाजन की भिंडरावाले के पोस्टर लगे मंच पर जाने और ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ पर टिप्पणी को लेकर आलोचना की है। दरअसल, गिरीश महाजन ने बीते शनिवार (6 जून 2026) को अमृतसर के दमदमी टकसाल मुख्यालय में आयोजित ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की बरसी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान गिरीश महाजन ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को ‘काला दिन’ दिन बताया था और इस सैन्य कार्रवाई में मारे गए लोगों को ‘शहीद’ बताया था। इतना ही नहीं, महाजन ने इसकी तुलना स्वर्ण मंदिर पर अब्दाली के आक्रमण से करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की आलोचना की।
महाजन ने कहा, “हमारे लिए ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ एक काला दिन है। इसमें हमारे भाई-बहन मारे गए। यह हमारे पवित्र स्थल पर एक सैन्य हमला था। इंदिराजी ने जबरदस्ती उन्हें (सेना को) पंजाब और हमारे पवित्र स्थल पर भेजा।” उन्होंने कहा, “ऐसी भीषण त्रासदी घटी। मैं इसे दुर्घटना नहीं कहूँगा बल्कि एक सोची-समझी साजिश कहूँगा, जिसमें हमारे कई भाई-बहन मारे गए। इसके बाद भी किसी को सजा नहीं मिली।”
Maharashtra BJP minister Girish Mahajan broke a taboo by speaking from the stage displaying a banner featuring Damdami Taksal’s 14th head Jarnail Singh Bhindranwale and others while attending the June 1984 anniversary at the Taksal’s headquarters at Chowk Mehta ON June 06. pic.twitter.com/QwNx1hOVaP
— Kamaldeep Singh ਬਰਾੜ (@kamalsinghbrar) June 7, 2026
क्या आपको खालिस्तानी आतंकवाद का इतिहास पता है?: महाजन से रतन शारदा
RSS के विचारक रतन शारदा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रतन शारदा ने X पर लिखा, “मैं पूरे सम्मान के साथ गिरीश महाजन से पूछना चाहता हूँ कि क्या उन्हें सच में पंजाब और खालिस्तानी आतंकवाद का इतिहास पता है। हमने वह दौर देखा है।”
उन्होंने आगे लिखा, “भिंडरावाले के नेतृत्व में लगभग 30,000 हिंदुओं और 50,000 सिखों की हत्या हुई थी। संघ या बीजेपी कभी उसके सामने नहीं झुके। कृपया महाराष्ट्र लौट जाइए। पंजाब बीजेपी और सिख-हिंदू संबंधों को नुकसान मत पहुँचाइए। अपने सलाहकार को काबू में रखिए।”
With all the possible humility may I ask Shri @girishdmahajan, does he really know Punjab history or Khalistani terrorism? We have lived through it. Bhindranwale presided over killing of nearly 30000 Hindus & 50000 Sikhs. Sangh or BJP never bowed to him. Please return to…
— Ratan Sharda 🇮🇳 रतन शारदा (@RatanSharda55) June 9, 2026
गिरीश महाजन के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद से ही सियासी बवाल मचा हुआ है। कई नेताओं ने महाजन को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से हटाए जाने की माँग की है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि महाजन को राज्य मंत्रिमंडल और भाजपा से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।

