तेलंगाना के खम्मम जिले में दिल दहला देने वाला सामने आया है। यहाँ पड़ोस में रहने वाले 49 वर्षीय ड्राइवर मोहम्मद गौस ने 12 साल की बच्ची का रेप किया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए बच्ची को चौथी मंजिल से फेंक दिया। बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 06 जून 2026 की है। लेकिन मामले दो दिन बाद 8 जून 2026 को सामने आया जब पीड़ित बच्ची ने होश में आकर अपना दर्द बयाँ किया। पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसके हाथ-पैर से लेकर रीढ़ की हड्डी और पसलियाँ टूट गई हैं।
पीड़िता के बयान के आधार पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि पिछले महीने ही गर्मियों की छुट्टियों में बच्ची अपने नाना-नानी के घर आई हुई थी। बच्ची के नाना-नानी पास के ही अपार्टमेंट में सिक्योरिटी केयरटेकर का काम करते हैं। जब वे दोनों काम से वापस लौटे तो बच्ची को जमीन पर पड़ा पाया। वे तुरंत बच्ची को पास के अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ दो दिन बाद 08 जून को उसे होश आया।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना से एक हफ्ते पहले भी आरोपित ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी।

