अब पेट्रोल पर निर्भरता कम हो जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार (13 जून 2026) को कहा कि उन्होंने 100 प्रतिशत इथेनॉल वाली ईंधन को कानूनी मान्यता देने की मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “कल रात 8 बजे मैंने उस फाइल पर साइन किए, जिसमें 100% इथेनॉल के इस्तेमाल को कानूनी मंजूरी देने वाले नियम तय किए गए हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मुझे हरदीप सिंह पुरी के साथ मिलकर मारुति सुज़ुकी की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार ‘वैगनआर’ (WagonR) का 100% इथेनॉल-कम्पैटिबल वर्शन लॉन्च करने का मौका मिला।”
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: Union Minister Nitin Gadkari says, “Last night at 8 PM, I signed the file, finalising the regulations to legally authorise the use of 100% ethanol. I am delighted to share that I, along with Hardeep Singh Puri, had the opportunity to launch the 100%… pic.twitter.com/BDIyTZGZF4
— ANI (@ANI) June 13, 2026
मोटरसाइकिलों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प ने दो ऐसे फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल लॉन्च किए हैं जो 100% इथेनॉल पर चल सकते हैं। इसके अलावा टोयोटा, सुज़ुकी, MG और हुंडई जैसी कंपनियाँ अगले डेढ़ महीने में 100% इथेनॉल-कम्पैटिबल गाड़ियाँ लॉन्च करेंगी।
इथेनॉल पेट्रोल का एक बेहतर विकल्प साबित होगा, इस पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं इस सपने के बारे में बात करता था तो लोग हँसते थे, और कुछ दोस्तों ने तो इसकी आलोचना भी की थी। जल्द ही, हम नागपुर में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेंगे जिसमें एक हाइड्रोजन पंप और हाइड्रोजन से चलने वाली दो बसें होंगी।
मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि आम लोग इन हाइड्रोजन बसों में सफर कर सकेंगे। ये बसें ग्रीन हाइड्रोजन से चलेंगी, जिसे इलेक्ट्रोलाइज़र का इस्तेमाल करके पानी से बनाया जाएगा। वह दिन अब दूर नहीं है।
सरकार के इस कदम से आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि पेट्रोल के भारत पूरी तरह विदेशों पर निर्भर है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर 100 फीसदी इथेनॉल वाले इंधन के इस्तेमाल को मंजूरी दी गई।

