समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली का एक विवादित बयान सामने आया है। रविवार (14 जून 2026) को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन के दौरान उन्होंने भाजपा पर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा फैलाए गए जहर का असर देश के बहुसंख्यक समाज पर पड़ा है।
Moradabad, Uttar Pradesh: Samajwadi Party MP Javed Ali Khan says, "At places like Sambhal, we do not face much difficulty in explaining our views to the people because, since the time of Mulayam Singh Yadav, the Samajwadi Party has had a strong support base there. However, we… pic.twitter.com/NSxKVnFI0L
— IANS (@ians_india) June 15, 2026
कार्यक्रम में बोलते हुए जावेद अली ने कहा, “मैं मुरादाबाद या संभल जैसे क्षेत्रों में बात करता हूँ तो लोगों को ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि यहाँ ज्यादातर वो लोग होते हैं, जो एक लंबे अरसे से समाजवादी पार्टी के समर्थक और ताकत रहे हैं। ये लोग मुलायम सिंह यादव के जमाने से साथ देते रहे हैं। इसलिए लोगों को बहुत कुछ समझाना नहीं पड़ता है।”
इसके बाद अखिलेश यादव के सांसद ने कहा, “उन इलाकों में समझाया जाएगा, जहाँ अल्पसंख्यकों की आबादी कम है और बहुसंख्यक ज्यादा तादाद में रहते हैं और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा फैलाए गए जहर को बहुसंख्यक आवाम निगलने लगा है और जहरीला हो गया है काफी हद तक।”
वे यहीं नहीं रुके, जावेद अली ने आगे कहा, “मैं आरोप नहीं लगा रहा हूँ, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि आज उत्तर प्रदेश और देश के अंदर आपस में, जो कभी एक-दूसरे पर विश्वास होता था, उसमें धर्म के आधार पर काफी कमी आई है और वह विश्वास टूटा है।”
बता दें कि जावेद अली यूपी के संभल जिले के मिर्जापुर नसरुल्लापुर के रहने वाले हैं और पहले भी समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

