60 साल के अबरार ने 4 साल की बच्ची का अगवा कर किया रेप, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा: UP के बदायूँ का मामला

उत्तर प्रदेश के बदायूँ में पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित अबरार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ में पुलिस उपनिरीक्षक गौरव कुमार घायल हुए हैं। आरोपित अबरार के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित बच्ची के दूर का रिश्तेदार है। 25 जून 2026 की रात बच्ची अपने घर से लापता हो गई थी। परिवार वालों ने काफी ढूँढा। जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने बच्ची तलाश के दौरान एक खेत में मिली। उसका मेडिकल कराया गया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

पुलिस का कहना है कि आरोपित उसे उठा कर खेत में ले गया और दुष्कर्म कर खेत में ही छोड़ दिया था और खुद फरार हो गया। आरोपित अबरार उसी गाँव का रहने वाला है। पुलिस को जब आरोपित अबरार के बारे में जानकारी मिली तो वह गिरफ्तार करने पहुँची। इस दौरान अबरार ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद उसके पैरों में गोली मारकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।