‘हम उन लोगों के हाथ काट देंगे’ : पानी न मिलने पर बौखलाए पाकिस्तानी मंत्री, सिंधु जल संधि का हल न निकलने पर भारत को दे रहे गीदड़ भभकी

सिंधु जल संधि निरस्त करने के बाद से पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है। इसको लेकर लगातार भारत को धमकियाँ दी जा रही हैं। पाकिस्तान के पर्यावरण मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘हम हाथ काट देंगे।’ सिंधु जल बंटवारा संधि को भारत ने 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सस्पेंड कर दिया था।

क्या कहा पाकिस्तान के मंत्री ने

सिंधु नदी का जल नहीं दिए जाने पर पाकिस्तान के पर्यावरण मंत्री मुसादिक मलिक ने ऐलान किया है कि इस्लामाबाद उन लोगों के ‘हाथ काट देगा’ जो सिंधु जल समझौते के तहत पाकिस्तान को मिलने वाले हिस्से पर अपना दावा करना चाहते हैं।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए मुसादिक मलिक ने भारत पर पानी की सप्लाई को कंट्रोल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान के पानी के अधिकारों को खतरा हुआ, तो इसके नतीजे भुगतने होंगे।

डॉन के मुताबिक, मलिक ने कहा है कि एक पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री एक नल को कंट्रोल कर रहे हैं। वह कहते हैं कि वह पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं बहने देंगे। फिर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी देते हुए कहा कि हम उन लोगों के हाथ काट देंगे जो हमारे हिस्से के पानी पर दावा करते हैं।