‘माँ मैं हिंदू धर्म में वापस आ गया हूँ’: शामली के आयुष मलिक ने की घर वापसी, मंदिर में पूजा करते वीडियो आया सामने; जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी के ब्रेनवॉश के बाद किया था धर्मांतरण

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के आयुष मलिक ने वापस हिंदू धर्म अपना लिया है। आयुष ने पहले मुस्लिम युवती चाँदनी कुरैशी के ब्रेनवॉश में आकर उससे निकाह कर धर्म परिवर्तित कर लिया था। लेकिन नई वीडियो में आयुष ने बताया कि वह अपने परिवार के मूल हिंदू धर्म में वापस आ गए हैं। वीडियो में उन्हें हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करते भी देखा जा सकता है।

घर वापसी करने के बाद आयुष मलिक ने एक वीडियो बनाया है। वीडियो आयुष का लुक भी बदला हुआ है, अब बड़ी दाढ़ी और बड़े बाल नहीं है बल्कि अब आयुष क्लीन शेव हो गए हैं। वीडियो में आयुष कहता है, “माँ मैं इस्लाम में चला गया था। मैंने धर्म बदल लिया था लेकिन मैंने आपकी परेशानी और परिवार के हिसाब से और अपने मन से वापस अपने परिवार के मूल हिंदू धर्म में आ गया हूँ। मुझे माफ करना।”

वीडियो में आयुष मलिक अपने घर में बने मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वह अपने पिता और दादी का भी आशीर्वाद लेते हैं।

दरअसल शामली के दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक का मामला पिछले महीने सामने आया था। आयुष को जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने ब्रेनवॉश किया था और चार साल पहले धोखे से निकाह भी पढ़वा लिया था। मामला सामने आने के बाद चाँदनी कुरैशी और उसके अब्बा को गिरफ्तार कर लिया गया था, जो अभी जेल में है।