भारत के सबसे फेमस डेली यूट्यूब व्लॉगर में से एक सौरव जोशी ने अपनी लग्जरी गाड़ी की माइलेज को लेकर चिंता जताई है। सौरव जोशी ने माइलेज में भारी गिरावट के लिए देश में एथेनॉल वाले पेट्रोल (E20) के इस्तेमाल को जिम्मेदार ठहराया है।
यूट्यूब पर लगभग 42 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ सौरव जोशी ने वीडियो में अपनी मर्सिडीज कार को दिखाते हुए माइलेज के बारे में बात की है। सौरव ने अपनी गाड़ी की माइलेज 17 से सीधे 5 तक पहुँच जाने की बात करते हुए कहा कि उन्हें चिंता है कि कब उनकी गाड़ी खत्म हो जाए। सौरव ने कहा कि यह एथेनॉल की वजह से हुआ है।
"Hamari gaadi ki mileage 17 se seedhe 9 ki. Aur aaj 5 ki ho gayi"
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 12, 2026
Vlogger Saurabh Joshi claims his car mileage has dropped by less than half. https://t.co/9tJBmzuu2F pic.twitter.com/Pmu3VaaDlv
इसके बाद वीडियो में सौरव की पत्नी ने भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “इतने पैसे लगाए हैं हमने गाड़ी में और अब ये हो रहा है।”
सौरव ने गाड़ी की माइलेज गिरने को लेकर कहा, “पेट्रोल भरवाने में डर लग रहा है क्योंकि आजकल मिलावट की वजह से कई लोगों की गाड़ी खराब हो चुकी है।” साथ ही सौरव ने बताया कि उनकी जी-वैगन गाड़ी के साथ यह दिक्कत नहीं है क्योंकि वह इलेक्ट्रिक गाड़ी है और अब वह उसी गाड़ी को चलाएँगे जिससे उनका खर्चा भी बचेगा।
सौरव जोशी की वीडियो में इस बातचीत की क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खासकर वामपंथी इस वीडियो के सहारे सरकारी की E-20 पॉलिसी को घेर रहे हैं, जबकि सरकार कई बार बता चुकी है कि बदली हुई पॉलिसी से गाड़ी को कोई नुकसान नहीं होगा।
द इंडियन एक्सप्रेस के साथ हालिया बातचीत में भी सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने साफ किया कि E20 से माइलेज में जरूर मामूली असर पड़ सकता है लेकिन गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुँचेगा। उन्होंने इसकी वजह बताई कि पेट्रोल के मुकाबले एथेनॉल की कैलोरीफिक वैल्यू कम होती है, इसलिए फ्यूल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ने पर औसत माइलेज कम हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हालाँकि ज्यादातर मामलों में इसका असर बहुत कम होगा।

