उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बुधवार (29 जुलाई 20206) को पुलिस ने गोतस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दो मुठभेड़ों में कुल चार आरोपित पुलिस की गोली लगने से घायल हुए। चारों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इनमें तीन आरोपित ₹25-25 हजार के इनामी थे, जबकि चौथा आरोपित प्रतिबंधित पशु कटान के मामले में फरार चल रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहला एनकाउंटर सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के रामनगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान टीम ने कुछ संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया। लेकिन खुद को घिरा देख आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस कार्रवाई में महबूब, नवाजिश और शबीर के पैर में गोली लगी और तीनों घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को पकड़ लिया।
#baghpatpoliceinnews#crimefreebaghpat
— Baghpat Police (@baghpatpolice) July 29, 2026
➡️थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गौकशी की योजना बना रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी 03 अभियुक्तों को बाद पुलिस मुठभेड़ (घायलावस्था) में किया गिरफ्तार।
➡️थाना दोघट पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 241/26 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम व 4/25… pic.twitter.com/hzIm36WjKd
पुलिस का कहना है कि ये तीनों गो-तस्करी के मामलों में लंबे समय से फरार थे और हर एक पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके पास से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की जाँच शुरू कर दी गई है।
दूसरी कार्रवाई दोघट थाना क्षेत्र के सरोरा गाँव के जंगल में हुई। यहाँ पुलिस जावेद नाम के आरोपित की तलाश कर रही थी। उस पर अपने घर में प्रतिबंधित पशु कटान करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, पहले उसके घर से पशु के अवशेष मिले थे, जिन्हें जाँच के लिए भेजा गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि जंगल में घेराबंदी के दौरान जावेद को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें जावेद के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया।
बागपत पुलिस का कहना है कि चारों आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जाँच की जा रही है। पुलिस ने मुठभेड़ वाली दोनों जगहों से हथियार और अन्य सबूत भी कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

