राहुल गाँधी & पार्टी ने संसद में उड़ाया हिंदू धर्म का मजाक, राम मंदिर की आड़ में की नौटंकी: पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र ‘चुराकर’ दौड़े, देखें Video

संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार (31 जुलाई) एक बेहद हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के बाहर एक घटिया नाटक और नौटंकी की। इस नाटक के जरिए विपक्ष ने राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर जमकर हंगामा किया। इस पूरी नौटंकी में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मुख्य भूमिका निभाई। पप्पू यादव साधु और पुजारी का वेश बदलकर संसद परिसर में बैठ गए थे। उनके सामने एक दानपात्र रखा गया था ताकि सभी विपक्षी नेता आकर उसमें पैसे डाल सकें।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी भी इस ड्रामे में पीछे नहीं रहे। राहुल गाँधी खुद आगे बढ़कर उस दानपात्र में पैसे डालने पहुँचे। जैसे ही राहुल गाँधी ने पैसे डाले, पुजारी बने पप्पू यादव ने वे सारे पैसे अपनी जेब में रख लिए। समाजवादी पार्टी के सांसदों ने भी इस नौटंकी में हिस्सा लिया। इस घटिया नाटक के जरिए विपक्षी नेताओं ने यह दर्शाने की कोशिश की कि राम मंदिर में कथित तौर पर चढ़ावा चोरी हो रहा है।

इस दौरान विपक्षी सांसदों ने ‘चोर-चोर’ और ‘चढ़ावा चोर’ के नारे भी लगाए। संसद जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह का नाटक करके विपक्ष ने राम मंदिर, वहाँ के पुजारियों और देश के करोड़ों राम भक्तों का खुला मजाक उड़ाया है।

राम मंदिर के विरोध का इतिहास और विपक्ष की दोरंगी नीति

हकीकत यह है कि जब देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा था, तब इस विपक्ष ने कभी कोई मेहनत या सहयोग नहीं किया। इसके विपरीत, पिछली सरकारों और इन विपक्षी दलों ने हमेशा राम सेवकों पर अत्याचार और हिंसा को बढ़ावा दिया था। उस समय इन लोगों ने राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए हर संभव कानूनी और राजनीतिक बाधाएँ पैदा की थीं।

आज जब अपनी राजनीति चमकाने का मौका मिला है, तो यही लोग एकजूट होकर संसद में नौटंकी करने पर आतारू हो गए हैं। अयोध्या की पावन भूमि और भगवान श्रीराम के नाम पर ये लोग केवल अपनी रोटियाँ सेक रहे हैं। राम मंदिर के पुजारियों और संतों का इस तरह सरेआम मजाक उड़ाना इनकी ओछी मानसिकता को साफ दिखाता है।