मध्य प्रदेश के इंदौर के शाजापुर से हैरान करने वाला मामला आया है। यहाँ मुशर्रफ मंसूरी नाम के मुस्लिम युवक ने 26 साल की महिला किन्नर से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की, उससे निकाह किया, आवाज बदलने के लिए उसका ऑपरेशन करवाया और फिर लाखों रुपए व जेवर लेकर किन्नर को छोड़ दिया।
पीड़िता की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने आरोपित शौहर मुशर्रफ मंसूरी और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर में मुशर्रफ मंसूरी समेत परिवार के 4 सदस्यों पर ठगी, मारपीट और ट्रांसजेंडर के अधिकारों के हनन से जुड़ी धाराएँ लगाई गई हैं।
शाजापुर में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि जनवरी 2025 में उसकी मुशर्रफ मंसूरी के साथ इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती हो गई थी। मुशरर्फ पटेलवाड़ी शाजापुर का ही रहने वाला है। उसके अब्बू का नाम जाकिर मंसूरी है। दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच बातचीत लगातार होने लगी और दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ीं। फिर, मुशर्रफ ने निकाह का प्रस्ताव रखते हुए उसे शाजापुर में बीवी बना कर रखने का भरोसा दिया।
पीड़िता के मुताबिक, मुशर्रफ मंसूरी ने उसके साथ इंदौर के बॉम्बे बाजार क्षेत्र में ले जाकर निकाह किया और कोर्ट में आपसी सहमति से कागजी कार्रवाई भी हुई। उसने पीड़िता की आवाज बदलने के लिए डॉक्टर से संपर्क किया और दोनों की सहमति से सफल ऑपरेशन करवाया। धीरे-धीरे उससे मकान बनाने और रिक्शा खरीदने के नाम पर 13.70 लाख रुपए भी ठग लिए और बाद में एक दिन आया कि मुशर्रफ ने पीड़िता को छोड़ दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने मुशर्रफ को रकम देने के लिए लिए अपनी सोने की चेन और दूसरे सोने के गहने तक बेच दिए थे। बाद में पता चला कि मुशर्रफ शादीशुदा है और उसने झूठा वादा कर निकाह किया है सिर्फ पैसे हड़पने के लिए किए।
पुलिस ने मुख्य आरोपित मुशर्रफ मंसूरी सहित उसके परिवार के 4 लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) एक्ट, 2019 की धारा 18 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

