Homeदेश-समाजबुलंदशहर में कॉलेज से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी, बिलाल और साजेब गिरफ्तार: सांप्रदायिक...

बुलंदशहर में कॉलेज से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी, बिलाल और साजेब गिरफ्तार: सांप्रदायिक तनाव

छात्राओं ने घर पहुॅंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उन्होंने आरोपितों के गॉंव जाकर उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पहुॅंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद आरोपित के परिजनों ने पीड़िताओं के गॉंव पहुॅंचकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के दो गॉंव में छेड़खानी की घटना की वजह से सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। समुदाय विशेष के लड़कों ने कॉलेज से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी की। छात्राओं ने घर पहुॅंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने आरोपित लड़कों की उनके गॉंव में जाकर पिटाई कर दी। तनाव के बीच पुलिस ने बिलाल और साजेब नाम के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार घटना जिले के औरंगाबाद क्षेत्र की है। दो छात्राएँ शनिवार को कॉलेज से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सरेराह कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की। साथ ही धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। घर पहुँच कर छात्राओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद छात्राओं के परिजन आरोपितों के गॉंव पहुँच गए और उनकी पिटाई कर दी। आरोपितों के समुदाय विशेष से होने के कारण मामले ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।

दैनिक जागरण के बुलंदशहर संस्करण में 12 जनवरी 2020 को प्रकाशित खबर

औरंगाबाद इंस्पेक्टर के पुलिस फोर्स के साथ पहुँचने से पहले की दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने दो आरोपियों के ख़िलाफ़ थाने में नामजद तहरीर कराई। इसके बाद आरोपित के परिजन पीड़ित छात्राओं के गॉंव पहुँच गए और वहां पंचायत कर छात्राओं के परिजनों पर फैसले का दबाव बनाने लगे। इससे गुस्साए पीड़िता के परिजनों ने आरोपितों के घर वालों को बंधक बना लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस गॉंव में पहुँची और आरोपित के परिजनों को मुक्त कराकर अपने साथ थाने ले आई।

औरंगाबाद थाने के इंस्पेक्टर ध्रुव भूषण दुबे के मुताबिक पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित बिलाल और साजेब को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सहारनपुर में जश्न मना रहे युवकों को मुस्लिम समुदाय ने रोका: पत्थरबाजी से बढ़ा सांप्रदायिक तनाव, 3 गिरफ्तार

15 साल के लड़के ने किया 80 साल की वृद्धा का बलात्कार, सांप्रदायिक तनाव के कारण पुलिस तैनात

इमरान ने गाय इसलिए काटी कि होली पर सांप्रदायिक तनाव भड़के, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -