Homeदेश-समाजसहारनपुर में जश्न मना रहे युवकों को मुस्लिम समुदाय ने रोका: पत्थरबाजी से बढ़ा...

सहारनपुर में जश्न मना रहे युवकों को मुस्लिम समुदाय ने रोका: पत्थरबाजी से बढ़ा सांप्रदायिक तनाव, 3 गिरफ्तार

वह अपने रिश्तेदारों के साथ नाचते-गाते घर आ रहे थे। इस जश्न में उनके साथ गाँव के कई युवा भी शामिल थे। लेकिन, जब वह रास्ते से गुजरते हुए शाहिद उर्फ राजिक और तौफीक के घर के सामने पहुँचे, तो इन लोगों ने उन्हें डांस व शोर-शराबा करने से मना कर दिया। इसके बाद......

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी के एक गाँव कुतुबपुर कुसानी से सांप्रदायिक तनाव की खबर आई है। बताया जा रहा है मामला बैंडबाजे पर नाचते हुए युवकों को दूसरे संप्रदाय के युवकों द्वारा रोकने के बाद शुरु हुआ। जहाँ देखते ही देखते पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची कई थानों की पुलिस ने स्थिति को संभाला और आरोपितों को गिरफ्तार किया।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार की शाम गाँव कुतुबपुर कुसानी में रहने वाले धर्मपाल सिंह इंटर कालेज से सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके चलते उनके संस्थान में उनके लिए एक छोटा सा विदाई समारोह आयोजित हुआ। जहाँ शामिल होने के बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ नाचते-गाते घर आ रहे थे। इस जश्न में उनके साथ गाँव के कई युवा भी शामिल थे। लेकिन, इसी बीच जब वह रास्ते से गुजरते हुए शाहिद उर्फ राजिक और तौफीक के घर के सामने पहुँचे, तो इन लोगों ने उन्हें डांस व शोर-शराबा करने से मना कर दिया। इसके बाद सारी कहासुनी शुरू हुई।

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर

देखते-ही-देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ही संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। घटना की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुँची। पुलिस ने सड़क पर लाठी फटकार कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पथराव में सचिन, बृजेश, विपिन व कुनाल जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया।

हालाँकि, रिपोर्ट के अनुसार अब स्थिति सामान्य है। लेकिन गाँव वाले फ्लैगमार्च निकालकर अपना विरोध दिखा रहे हैं। मामले के संबंध में 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मगर रिपोर्ट अभी किसी के ख़िलाफ़ दर्ज नहीं हुई हैं।

बता दें, गागलखेड़ी में हुई इस घटना के अलावा सहारनपुर के एक गाँव पजौरा में भी सांप्रदायिक टकराव देखने को मिला। जिसमें 2 महिलाओं के जख्मी होने की खबर हैं। जहाँ शराब के नशे में धुत सागर का झगड़ा शादाब नाम के युवक से हुआ और जब बात दोनों के घर पर पहुँची, तो दोनो पक्ष बिन कुछ-सोचे समझे आमने-सामने आ गए। जब तक बाकी लोग कुछ समझ पाते और मौके पर पहुँची पुलिस कुछ कर पाती, इन लोगों ने पुलिस के सामने ही पथराव शुरु कर दिया।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। लेकिन तब तक 2 महिलाएँ घायल हो गईं थीं। इस मामले के संबंध में पुलिस ने आधी रात तक दबिश डाल कर मौ. शादाब, मौ. शहजाद तथा नदीम व दूसरे पक्ष के सागर, योगेश व पारुल को पकड़ लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -