Homeदेश-समाजअमित शाह का PA बन राजस्थान के मंत्री से माँगी नौकरी, गर्लफ्रेंड के नाम...

अमित शाह का PA बन राजस्थान के मंत्री से माँगी नौकरी, गर्लफ्रेंड के नाम पर सिम लेकर कर रहा था फर्जीवाड़ा

संदीप ने पूछताछ के दौरान बताया कि कोरोना की वजह से उसकी नौकरी चली गई थी। वह बेरोजगार हो गया था। इसके बाद उसने कॉल करने के लिए गर्लफ्रेंड के नाम से MTNL का एक सिम लिया और फिर उसी नंबर से मंत्रियों को कॉल करने लगा। पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन और एक सिम बरामद किया है।

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (23 जुलाई, 2020) को राजस्थान के अलवर जिले से गृह मंत्री अमित शाह के एक नकली पीए को हिरासत में लिया है। संदीप चौधरी नाम का यह शख्स गृहमंत्री का फर्जी पीए बनकर कॉल कर रहा था। अपनी गर्लफ्रेंड के नाम से सिम निकलवा कर नौकरी की जुगाड़ में लगा था।

संदीप चौधरी ने राजस्थान के लेबर मिनिस्टर टीकाराम को अमित शाह का पीए बनकर फोन किया था। उसने एक शख्स को नौकरी पर दोबारा रखवाने के लिए पैरवी की थी। आरोपित ने किसी और कि नहीं बल्कि खुद की ही पैरवी की थी। संदीप एक नामी निजी कंपनी में काम करता था और लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई थी।

इतना ही नहीं इससे पहले संदीप ने हरियाणा के श्रम मंत्री अनूप धनक को भी फर्जी पीए बन कर फोन किया था। फोन कर के संदीप ने उनसे हरियाणा में अपनी जॉब लगवाने की सिफारिश की थी।

अमित शाह के पीए द्वारा कॉल आने पर, राजस्थान के श्रम मंत्री के कार्यालय से संदीप के बारे में अमित शाह के कार्यालय को जानकारी दी गई। पता चला है कि गृह मंत्री के कार्यालय से ऐसा कोई फोन नहीं किया गया है। फर्जी कॉल की बात पता चलने के बाद अमित शाह के दफ्तर से दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को शिकायत दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया और तलाश में जुट गई, जिसके बाद आरोपी को अलवर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

संदीप ने पूछताछ के दौरान बताया कि कोरोना की वजह से उसकी नौकरी चली गई थी। वह बेरोजगार हो गया था। इसके बाद उसने कॉल करने के लिए गर्लफ्रेंड के नाम से MTNL का एक सिम लिया और फिर उसी नंबर से मंत्रियों को कॉल करने लगा। पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन और एक सिम बरामद किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -