Homeराजनीति'किसी को कुछ नहीं हुआ, सभी सुरक्षित हैं': नड्डा के काफिले पर पथराव को...

‘किसी को कुछ नहीं हुआ, सभी सुरक्षित हैं’: नड्डा के काफिले पर पथराव को लेकर बंगाल पुलिस का जवाब

“भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डायमंड हार्बर और साउथ 24 परगना स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुँच गए हैं। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके काफ़िले को कुछ भी नहीं हुआ है। डायमंड हार्बर के फाल्टा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत देबीपुर में सड़क किनारे खड़े लोगों ने काफ़िले पर पत्थरबाजी की थी।"

पश्चिम बंगाल में आज (10 दिसंबर 2020) भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफ़िले पर पथराव की घटना हुई थी। घटना के दौरान भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर ईंटें फेकी गई। इस घटना के तमाम वीडियो और तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया चर्चा का कारण बनी हुई हैं। यह सब बंगाल पुलिस की मौजूदगी में हुआ। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा है कि किसी को कुछ नहीं हुआ है और सभी लोग सुरक्षित हैं। 

पश्चिम बंगाल पुलिस की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डायमंड हार्बर और साउथ 24 परगना स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुँच गए हैं। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके काफ़िले को कुछ भी नहीं हुआ है। डायमंड हार्बर के फाल्टा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत देबीपुर में सड़क किनारे खड़े लोगों ने काफ़िले पर पत्थरबाजी की थी। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार सभी सुरक्षित और स्थिति शांतिपूर्ण है। फ़िलहाल मामले की जाँच की जा रही है कि घटनास्थल पर असल में हुआ क्या था।” 

केंद्र सरकार ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफ़िले पर हुई पत्थरबाजी और दौरे के समय सुरक्षा में हुई भारी चूक को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब की है। सबसे ज़्यादा हैरानी की बात यह थी कि पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर यह हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ। बता दें आज (दिसंबर 10, 2020) दक्षिण 24 परगना में डायमंड हार्बर की ओर एक कार्यक्रम के लिए जाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था। 

इस हमले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर ईंट फेंकी गई थी। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए पूरी घटना की सूचना दी और पुलिस प्रशासन की नाकामयाबी को उजागर किया था। कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा, “बंगाल पुलिस को पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी, लेकिन एक बार फिर बंगाल पुलिस नाकाम रही। सिराकोल बस स्टैंड के पास पुलिस के सामने ही TMC गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा और मेरी गाड़ी पर पथराव किया।”

बता दें कि इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने जेपी नड्डा की सुरक्षा में कमी का आरोप लगाया था, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने भाजपा नेताओं की चिंता पर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब माँगा था। आज दिलीप घोष ने हमले की जानकारी देते हुए कहा, “डायमंड हार्बर के लिए जाते हुए टीएमसी समर्थकों ने हमारे लिए सड़कों को ब्लॉक कर दिया और नड्डा जी के वाहन समेत अन्य गाड़ियों पर पथराव किया।” घोष के अनुसार, टीएमसी अब अपना असली रंग दिखाने लगी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -