Homeदेश-समाजDTC बस को तोड़ा, तलवारबाजी करते बढ़ रहे... पुलिस को धकियाते-रगेदते संसद और...

DTC बस को तोड़ा, तलवारबाजी करते बढ़ रहे… पुलिस को धकियाते-रगेदते संसद और लाल किला की ओर ‘किसान’

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर दिल्ली में घुसे किसान प्रदर्शनकारियों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी का माहौल बिगाड़ दिया है। सामने आ रही तस्वीरें डराने वाली हैं। भारी भीड़ के साथ ट्रैक्टर लेकर घुसे ये कथित किसान...

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर दिल्ली में घुसे किसान प्रदर्शनकारियों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी का माहौल बिगाड़ दिया है। सामने आ रही तस्वीरें डराने वाली हैं। भारी भीड़ के साथ ट्रैक्टर लेकर घुसे ये कथित किसान प्रदर्शन के नाम पर दिल्ली में जगह-जगह तोड़-फोड़, हल्ला-हंगामा और अराजकता फैला रहे हैं। आईटीओ के पास इन्होंने एक डीटीसी बस को क्षतिग्रस्त किया है।

इस घटना की वीडियो भी आई है। वीडियो में देख सकते हैं कि डीटीसी बस पर भारी भीड़ ने हमला किया हुआ है। उसे गिराकर तोड़ने का प्रयास हो रहा है।

हिस्ट्रॉरिक ट्रैक्टर मार्च के ट्विटर से ऐलान हुआ है कि उनका एक जत्था लाल किला की ओर जा रहा है।

इसी तरह आईटीओ से आई वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे हल्ला करते हुए भीड़ नारे लगाते हुए सड़क पार कर रही है और गाने भी साथ-साथ चल रहे हैं। भीड़ की पहुँच से संसद भी ज्यादा दूर नहीं है।

बता दें कि आज से पहले दिल्ली ने ऐसे नजारे जामिया हिंसा और उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों के दौरान देखे थे, जब पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। उस समय भी डीटीसी की बस को निशाना बनाया गया था और सैंकड़ों की भीड़ ने सड़कों पर आकर उत्पात मचाया था।

आज भी स्थिति यह है कि हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आँसू गैस के गोले छोड़ने पड़ रहे हैं। खबर है कि संजय गाँधी ट्रांसपोर्ट नगर पर प्रदर्शनकारी पुलिस के एक वज्र वाहन पर चढ़ गए और वहाँ जम कर तोड़-फोड़ मचाई। ‘किसानों’ द्वारा तलवारें भी भाँजी गईं। साथ ही पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -