Homeदेश-समाजतिरुपति बालाजी मंदिर से ₹2 करोड़ के बालों की तस्करी, TDP ने जगनमोहन रेड्डी...

तिरुपति बालाजी मंदिर से ₹2 करोड़ के बालों की तस्करी, TDP ने जगनमोहन रेड्डी सरकार पर लगाए आरोप

अयन्ना ने घटना के बारे में बताया कि असम रायफल ने म्यांमार बॉर्डर से तस्करों को पकड़ा जिनके पास से 120 बालों से भरे बंडल बरामद हुए हैं। इनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। ये बाल अवैध रूप से थाईलैंड भेजे जा रहे थे जहाँ से उन्हें प्रोसेस करके चीन भेजा जाता।

पूर्व मंत्री और तेलगु देशम पार्टी (TDP) के वरिष्ठ नेता सीएच अयन्ना ने आंध्र प्रदेश की वर्तमान वायएसआर काँग्रेस पार्टी पर तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्तों के द्वारा दान में अर्पित किए गए बालों की अवैध तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में असम रायफल द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपए के भक्तों के बाल जब्त किए जाने के बाद यह साफ हो जाता है कि वायएसआर के नेता शराब, सीमेंट और बालू के अतिरिक्त तिरुपति बालाजी के अनन्य भक्तों की श्रद्धा की भी अवैध तस्करी कर रहे हैं।

अयन्ना ने जगनमोहन रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हिंदुओं की भावनाओं पर भी हमले कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार एक धर्मस्थल की पवित्रता बनाए रखने में भी असमर्थ है।

अयन्ना ने घटना के बारे में बताया कि असम रायफल ने म्यांमार बॉर्डर से तस्करों को पकड़ा जिनके पास से 120 बालों से भरे बंडल बरामद हुए हैं। इनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। ये बाल अवैध रूप से थाईलैंड भेजे जा रहे थे जहाँ से उन्हें प्रोसेस करके चीन भेजा जाता। वहाँ उन बालों से विग का निर्माण किया जाता जो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेच दिया जाता।

अयन्ना ने आगे कहा कि लाखों भक्त देश और विदेश से तिरुपति बालाजी आते हैं। वे यहाँ श्रद्धापूर्वक अपने बाल समर्पित करते हैं। इन बालों की तस्करी होना दुर्भाग्यपूर्ण है और उससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि वायएसआर सरकार लगातार हिंदुओं के इस पवित्र तीर्थ की मर्यादा को ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD-बालाजी मंदिर के ट्रस्ट) ने कहा है कि बालों की तस्करी को टीटीडी से जोड़ना गलत है और ट्रस्ट का इससे कोई लेना-देना नहीं है। ट्रस्ट ई-नीलामी के माध्यम से तिरुपति मंदिर में अर्पित किए गए बालों को बेचता है और यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी है। किन्तु फिर भी यदि कोई कंपनी इस कार्य में संलिप्त है तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। हालाँकि, टीटीडी ने किसी खरीदार के द्वारा तस्करी किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता से ज्यादा अभिषेक बनर्जी से क्यों नाराज है बंगाल? सत्ता, घोटालों और अहंकार की राजनीति ने कैसे बनाया जनता के गुस्से का सबसे...

बंगाल में TMC की करारी हार के बाद जनता का सबसे बड़ा निशाना ममता बनर्जी के भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी बने हैं।

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
- विज्ञापन -