Homeदेश-समाजपुष्पा दुबे को बाल पकड़ घसीटा, लड़कियों को लाठियों से पीटा... UP पुलिस को...

पुष्पा दुबे को बाल पकड़ घसीटा, लड़कियों को लाठियों से पीटा… UP पुलिस को खरीदने की धौंस: रहीम, इलियास, नफीस सहित 7 पर FIR, हमलावरों में मुस्लिम औरतें भी

रहीम, नफीस, उसका भाई राजू, इलियास और इनके घर की औरतों ने मिल कर पुष्पा देवी और उनकी भतीजी की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के दौरान पीड़िताओं के बाल पकड़ कर भी घसीटे गए, जिसका वीडियो भी वायरल।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा हिन्दू महिलाओं की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल हो रहे एक वीडियो में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को एक लड़की के बाल पकड़ कर घसीटते देखा जा सकता है। हमलावरों में मुस्लिम औरतें भी शामिल हैं। आरोपितों के नाम रहीम और उसकी बीवी, नफीस, इलियास और करीम का बेटा राजू आदि हैं। पुलिस ने कुल 7 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज के जाँच शुरू कर दी है। अब तक 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बुधवार (4 अगस्त 2024) की है।

यह घटना प्रतापगढ़ जिले के थानाक्षेत्र जेठवारा की है। यहाँ के गाँव सरायबाबू की रहने वाली पुष्पा दुबे ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि बुधवार को वो अपनी भतीजी के साथ सुबह लगभग 6 बजे शौच के लिए गाँव के सार्वजानिक शौचालय गईं थीं। तभी वहाँ पहले से मौजूद रहीम की बीवी व उनकी 2 बेटियों ने पीड़िता पर हमला कर दिया। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस हमले से बचने के लिए पीड़िता ने लोगों से मदद की गुहार लगाई।

पुष्पा देवी के मुताबिक उनकी गुहार सुन कर रहीम की तरफ से कुछ लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। इन लोगों में खुद रहीम, नफीस और उसका भाई राजू, और इलियास शामिल थे। इनके हाथों में लाठी-डंडे भी थे। इन सभी ने मिल कर पुष्पा देवी और उनकी भतीजी की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के दौरान पीड़िताओं के बाल पकड़ कर भी घसीटे गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हमलावरों के पास लाठियाँ भी देखी जा सकती हैं।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आगे बताया है कि अपनी जान बचाने के लिए वो जैसे-तैसे खुद को छुड़ा कर घर की तरफ भागीं। हमलावर भी उनके पीछे-पीछे घर तक पहुँच गए। यहाँ आरोपितों ने पीड़िता के पूरे परिवार को गंदी-गंदी गालियाँ दीं। इसके बाद धमकाते हुए उन्होंने कहा, “कहीं शिकायत की तो सबको जान से मार दूँगा। पुलिस को 50 हजार से एक लाख में खरीद लूँगा। तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे।”

शिकायतकर्ता ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग उठने लगी है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कुल 7 आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

नामजद आरोपितों में रहीम, रहीम की बीवी और 2 बेटियाँ, इलियास, नफीस और उसका भाई राजू शामिल हैं। अब तक 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191 (2), 115 (2), 352 और 351 (3) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -