Homeदेश-समाजगोमांस तस्करों को पकड़ने गई यूपी पुलिस पर हमला: जवाबी मुठभेड़ में तस्कर मजीद...

गोमांस तस्करों को पकड़ने गई यूपी पुलिस पर हमला: जवाबी मुठभेड़ में तस्कर मजीद घायल, चार अन्य फरार

थानाक्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बने मुरव्वतपुर तिराहे के पास गोवंश की हत्या कर उनके मांस का कारोबार किया जा रहा था। जब पुलिस को इसकी सूचना हुई तो वह मंगलवार तड़के करीब 3 बजे वहाँ पहुँचे। लेकिन तस्करों ने पुलिस को देखकर गोली चला दी।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के आसीवान थाना क्षेत्र के एक गाँव में गोमांस तस्करी का मामला सामने आया है। खबर है कि पुलिस टीम पर वहाँ अचानक गोमांस तस्करों ने हमला किया जिसके बाद दोनों ओर से गोलियाँ चलनी शुरू हो गईं। घटना में एक तस्कर के पैर पर गोली लगी। वहीं पुलिस को छानबीन में आरोपित के पास से असलहा बरामद हुआ।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, थानाक्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बने मुरव्वतपुर तिराहे के पास गोवंश की हत्या कर उनके मांस का कारोबार किया जा रहा था। जब पुलिस को इसकी सूचना हुई तो वह मंगलवार (जुलाई 6, 2021) तड़के करीब 3 बजे वहाँ पहुँचे। लेकिन तस्करों ने पुलिस को देखकर गोली चला दी। 

बाद में जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस से हुई इस मुठभेड़ में थानाक्षेत्र के गाँव मुशीराबाद का रहने वाला गोमांस तस्कर मजीद पुत्र बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुँचाया फिर उसे  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आरोपित के घर से भरी मात्रा में गोमाँस बरामद किया है। उसे पकड़ने के दौरान चार व्यक्ति भागने में सफल रहे जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

उल्लेखनीय है कि गौवंश की हत्या का मामला पिछले दिनों यूपी के सोनभद्र से आया था। वहाँ पुलिस ने जिले के बरवाखड़ गाँव के नवनिर्वाचित प्रधान रकमुद्दीन को गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी के अनुसार रकमुद्दीन के अलावा चार अन्य लोग भी गौहत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे।

स्थानीय नागरिकों ने बताया था कि, रकमुद्दीन कथित तौर पर चुनाव जीतने पर मतदाताओं को बीफ पार्टी देने का वादा किया था। 6 मई 2021 की देर रात बीफ पार्टी और गौहत्या की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि गौहत्या के आरोप में ग्राम प्रधान को चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -