Homeराजनीतिअलकायदा आतंकियों की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव के बाद मायावती के सवाल, बोलीं- अब...

अलकायदा आतंकियों की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव के बाद मायावती के सवाल, बोलीं- अब तक बेखबर क्यों रही UP पुलिस

आतंकी मशीरुद्दीन और मिनहाज अहमद पकड़ा गया। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें न तो यूपी पुलिस और न ही भाजपा की सरकार पर भरोसा है। अब मायावती कह रही हैं - ''यूपी विधानसभा चुनाव के करीब आने पर इस प्रकार की कार्रवाई लोगों के मन में संदेह पैदा करती है।"

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एटीएस ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए रविवार (11 जुलाई) को अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों मशीरुद्दीन उर्फ मुशीर और मिनहाज अहमद को पकड़ा था। इन गिरफ्तारियों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने यूपी पुलिस और बीजेपी पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

बसपा सुप्रीमो ने लिखा, ”यूपी पुलिस का लखनऊ में आतंकी साजिश का भंडाफोड़ करने और इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों के तार अलकायदा से जुड़े होने का दावा अगर सही है तो यह गंभीर मामला है। इस पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। इसकी आड़ में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही है।”

मायावती ने आगे लिखा, ”यूपी विधानसभा आमचुनाव के करीब आने पर ही इस प्रकार की कार्रवाई लोगों के मन में संदेह पैदा करती है। अगर इस कार्रवाई के पीछे सच्चाई है तो पुलिस इतने दिनों तक बेखबर क्यों रही? यह वह सवाल है जो लोग पूछ रहे हैं। अतः सरकार ऐसी कोई कार्रवाई न करे, जिससे जनता में बेचैनी और बढ़े।”

वहीं, इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अलकायदा आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर कहा था कि वो न तो यूपी पुलिस और न ही भाजपा की सरकार पर भरोसा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि रविवार 11 जुलाई को ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन आतंकियों के पास से उन्हें बड़ी संख्या में विस्फोटक सामग्रियाँ बरामद हुई हैं। इस गिरोह के लोग लखनऊ और कानपुर में भी मौजूद हैं। ये सभी 15 अगस्त के आसपास उत्तर प्रदेश के कई शहरों को दहलाने की योजना बना रहे थे। पाकिस्तान में बैठे अलकायदा के सरगना उमर हलमंडी के इशारे पर ये सब हो रहा था। दोनों आतंकियों के साथियों की गिरफ्तारी के लिए ATS की जगह-जगह छापेमारी जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता से ज्यादा अभिषेक बनर्जी से क्यों नाराज है बंगाल? सत्ता, घोटालों और अहंकार की राजनीति ने कैसे बनाया जनता के गुस्से का सबसे...

बंगाल में TMC की करारी हार के बाद जनता का सबसे बड़ा निशाना ममता बनर्जी के भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी बने हैं।

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
- विज्ञापन -