Homeदेश-समाज'एक सप्ताह तक गौशाला में करेंगे सेवा, गायों को देंगे हरा चारा': जिस स्कूल...

‘एक सप्ताह तक गौशाला में करेंगे सेवा, गायों को देंगे हरा चारा’: जिस स्कूल में हुआ था रामायण का अश्लील मंचन, उसके स्टाफ करेंगे ‘प्रायश्चित’

बीते दिनों डीएवी स्कूल में भगवान राम और लक्ष्मण का आपत्तिजनक चित्रण किया गया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। साथ ही अन्य दृश्य में अश्लीलता दिखाई गई थी। वीडियो में मंचन के दौरान बाकी स्कूल स्टाफ द्वारा किसी तरह की कोई आपत्ति भी नहीं जताई गई।

हरियाणा के फतेहाबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल और सेंट मेरी पब्लिक स्कूल पर बीते दिनों हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगा था। इनमें से एक स्कूल ने अब अपने कु​कृत्य के लिए माफी माँगी है। उत्तर प्रदेश बीजेपी के मीडिया पैनलिस्ट प्रशांत उमराव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों से अपने स्टाफ के साथ माफी माँगती हुई दिखाई दे रही हैं।

प्रशांत उमराव ने लिखा, ”टोहाना के दूसरे डीएवी स्कूल का स्टाफ जो प्रभु श्रीराम का अपमान करने के बाद घमंड में था, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के भारी विरोध के बाद उनका भी घमंड टूट गया है। पूरे स्टाफ सहित प्रिंसिपल ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए माफी माँगी है।” उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें 7 दिनों तक गौशाला में सेवा व गायों के लिए हरे चारे का प्रबंध भी करना होगा। ऐसे ही एकता बनी रहे।

बीते दिनों डीएवी स्कूल में भगवान राम और लक्ष्मण का आपत्तिजनक चित्रण किया गया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। साथ ही अन्य दृश्य में अश्लीलता दिखाई गई थी। वीडियो में मंचन के दौरान बाकी स्कूल स्टाफ द्वारा किसी तरह की कोई आपत्ति भी नहीं जताई गई। वीडियो के दौरान दर्शकों के ठहाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

बता दें कि अपने शिकायती पत्र में बजरंग दल ने कहा था कि डीएवी स्कूल और सेंट मेरी स्कूल में रामलीला का मंचन किया गया और इस दौरान देवताओं का भद्दे तरीके से मज़ाक उड़ाया गया। बजरंग दल ने दोनों स्कूल के संचालकों, प्राचार्यों और सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के खिलाफ आपत्तिजनक मंचन के लिए कड़ी कार्रवाई की माँग की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -