Homeराजनीतिसमाजवादी पार्टी की डिक्शनरी में 'A फॉर आतंक, B 'भाई-भतीजावाद', सी- 'करप्शन' और..' अमित...

समाजवादी पार्टी की डिक्शनरी में ‘A फॉर आतंक, B ‘भाई-भतीजावाद’, सी- ‘करप्शन’ और..’ अमित शाह हरदोई में विपक्ष पर बरसे

"15 साल तक उत्तर प्रदेश में SP, BSP को राज करने का मौका दिया या नहीं। विकास हुआ क्या? गुंडे भागे थे क्या? गरीबों को अनाज मिलता था क्या? ये लोग विकास नहीं कर सकते। जैसे इत्र वाले के घर से 250 करोड़ रुपए मिले हैं, ऐसा भ्रष्टाचार ही ये कर सकते हैं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने मंगलवार (28 दिसंबर 2021) को उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में एक रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का ‘ABCD’ अलग है। उनके लिए ए का मतलब ‘अपराध और आतंक’, बी का मतलब ‘भाई-भतीजावाद’, सी का मतलब ‘करप्शन’ और डी का मतलब ‘दंगा’ है।

गृहमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर कानपुर के कारोबारी पीयूष जैन से संबंध होने का आरोप भी लगाया, जिसके आवास से छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए और सोना बरामद हुआ था। हरदोई के जीआईसी मैदान में ‘भारत माता की जय’ के नारे से अपने संबोधन की शुरुआत करने वाले अमित शाह ने कहा कि बीजेपी अगले चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। ये विजय सपा, बसपा का सूपड़ा साफ करने वाली विजय होगी।

उन्होंने वहाँ मौजूद लोगों से सवाल पूछते हुए आगे कहा, “15 साल तक उत्तर प्रदेश में SP, BSP को राज करने का मौका दिया या नहीं। विकास हुआ क्या? गुंडे भागे थे क्या? गरीबों को अनाज मिलता था क्या? ये लोग विकास नहीं कर सकते। जैसे इत्र वाले के घर से 250 करोड़ रुपए मिले हैं, ऐसा भ्रष्टाचार ही ये कर सकते हैं।”

अनुच्छेद 370 के बारे में बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि कॉन्ग्रेस इसे निरस्त करने का विरोध करती है। साथ ही उन्होंने कहा, “विपक्ष ताने मारता था की मंदिर वहीं बनाएँगे, लेकिन तिथि नहीं बताएँगे। 2019 में मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और 5 अगस्त को भूमि पूजन कराया। सपा, बसपा और कॉन्ग्रेस कितना भी जोर लगा लें, पर मंदिर अब बनने से कोई नहीं रोक सकता।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज पर वामपंथियों का प्रोपेगेंडा: सामने आए Kautilya3, Shahinshah121 व TrangaBellam जैसे नाम, जानें इनका इतिहास

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज में बदलावों को लेकर NPOV रिपोर्ट ने Wikipedia की निष्पक्षता पर खड़े किए सवाल। जानें पूरा मामला।

राहुल गाँधी जिस इमरजेंसी के नाम पर डरा रहे हैं, क्या भारत के मौजूदा हालात में वो संभव है? जानिए संवैधानिक प्रक्रिया और इमरजेंसी...

संविधान के तहत देशव्यापी आपातकाल के लिए केवल अनुच्छेद 352 (राष्ट्रीय आपातकाल) और अनुच्छेद 360 (आर्थिक आपातकाल) का ही प्रावधान है।
- विज्ञापन -