Homeदेश-समाज'जितेंद्र नारायण त्यागी (पूर्व में वसीम रिजवी) को अदालत से नहीं मिल पाई जमानत':...

‘जितेंद्र नारायण त्यागी (पूर्व में वसीम रिजवी) को अदालत से नहीं मिल पाई जमानत’: महंत नरसिंहानंद ने कहा – व्यवस्था में हमारी औकात यही

"आज जितेंद्र नारायण त्यागी को जमानत नहीं मिली। इस पूरे मामले में न्यायालय का आदेश अभी मुझे नहीं मिल पाया है। जितेंद्र नारायण की रिहाई तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।"

13 जनवरी को हरिद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जितेंद्र नारायण त्यागी (पूर्व में वसीम रिज़वी) (Wasim Rizvi alias Jitendra Narayan Tyagi) की जमानत आज जिला न्यायालय से नहीं हो पाई है। उन्हें हरिद्वार में हुई धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने अपने फेसबुक अकाउंट से आज 15 जनवरी, 2022 (शनिवार) को दी है।

यति नरसिंहानन्द

जितेंद्र नारायण त्यागी की गिरफ्तारी के बाद से ही यति नरसिंहानन्द लगातार अनशन पर हैं। उनके साथ कई अन्य साधु संत व हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर धरना दे रहे हैं। यति नरसिंहानन्द गिरी का कहना है कि अनशन तभी समाप्त होगा जब जितेंद्र नारायण की रिहाई होगी। धरनास्थल पर पूजा पथ और हवन भी किया जा रहा है।

धरना देते यति नरसिंहानन्द

ऑपइंडिया ने इस मामले में यति नरसिंहानन्द से बात की। उन्होंने बताया, “आज जितेंद्र नारायण त्यागी को जमानत नहीं मिली। इस पूरे मामले में न्यायालय का आदेश अभी मुझे नहीं मिल पाया है। जितेंद्र नारायण की रिहाई तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।” धरनस्थल पर मौजूद यति नरसिंहानन्द के एक अन्य सहयोगी ने कहा कि अब परसों फिर से न्यायालय में प्रयास किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्म- संस्कृति की रक्षा, NGOs पर सख्ती: जानिए भारत के नए FCRA नियमों से कैसे लगेगी विदेशी फंडिंग से होने वाले धर्मांतरण पर लगाम

एफसीआरए नियमों में किए गए संशोधन विदेशी धन प्राप्त करने वाली संस्थाओं के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करेंगे। इन बदलावों से विदेशी फंडिंग के स्रोतों की बेहतर निगरानी हो सकेगी।

ना NOC, ना इमरजेंसी EXIT और बेसमेंट में क्लासेस… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, 100+ संस्थान सील: पढ़ें- अब तक...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर CM योगी ने निर्देश दिया। UP में 100+ संस्थानों को सील किया। इनके पास फायर NOC, अवैध निर्माण जैसी खामियाँ पाई गई।
- विज्ञापन -