Homeराजनीति'अयोध्या के धार्मिक कार्यों में साथ देंगे': बाबरी के पूर्व पैरोकार इक़बाल अंसारी ने...

‘अयोध्या के धार्मिक कार्यों में साथ देंगे’: बाबरी के पूर्व पैरोकार इक़बाल अंसारी ने योगी आदित्यनाथ के दोबारा CM बनने के लिए पढ़ी दुआ

"हम लोग यह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोबारा चुन कर आएँ। अयोध्या में जो भी धार्मिक कार्य होगा, उसमें हम उनका साथ देंगे।"

सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के खिलाफ बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि अगर योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वो संत परमहंस के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण बीत चुका है, ऐसे में अयोध्या में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज़ है। राम मंदिर निर्माण के साथ ही योगी सरकार इसे एक आध्यात्मिक स्थल के रूप में विकसित करने में लगी हुई है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

अब एक ऐसा नजारा देखने को मिला है, जिस पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल, तपस्वी छावनी के संत परमहंस और बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए अपने-अपने धर्म/मजहब के हिसाब से प्रार्थना की/दुआ पढ़ी। जहाँ संत परमहंस ने हनुमान जी और भगवान श्रीराम से सीएम योगी की जीत के लिए हाथ जोड़ कर प्रार्थना की, वहीं इकबाल अंसारी ने दोनों हाथ उठा कर दुआ माँगी।

इस दौरान इकबाल अंसारी ने कहा, “ये चुनाव का दौर है। यहाँ परमहंस आचार्य ने अपने धर्म के अनुसार पूजन किया और मैंने अपने धर्म के अनुसार दुआएँ मांगी। हम लोगों ने यही मन्नत माँगी कि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनें। हम लोग यह चाहते हैं कि अयोध्या धर्म की नगरी है और संतों के साथ धार्मिक आस्थाएँ पूरी करना उनका धर्म है। हम लोग भी उनसे जुड़े हुए हैं। हम लोग यह चाहते हैं कि वह दोबारा चुन कर आएँ। अयोध्या में जो भी धार्मिक कार्य होगा, उसमें हम उनका साथ देंगे।

उन्होंने कहा कि चूँकि सब मिलजुल कर अयोध्या में रहते हैं, इसीलिए वो संतों के साथ जाकर रामलला के दर्शन भी करेंगे। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस ने कहा कि साधु-संतों के साथ मिल कर इक़बाल अंसारी ने भी विशेष प्रार्थना की है कि योगी आदित्यनाथ को बहुमत मिले और उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करती है, इसीलिए हम इस पार्टी के साथ हैं और जीत के बाद सब मिल कर रामलला के दर्शन करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -