बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) लंबे समय बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान करीना, आमिर और उनकी एक्स वाइफ किरन राव पहुँची। स्क्रीनिंग की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये फोटो फिल्म में लीड रोल निभाने वाली करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की है, जिसमें वह सोती हुई दिखाई दे रही हैं।
इसके बाद से कई यूजर्स लाल सिंह चड्ढा और उनकी टीम पर निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर यह तक पूछ लिया कि क्या यह फिल्म इतनी बोरिंग है? वहीं फोटो में आमिर खान रोते हुए नजर आ रहे हैं। इसको लेकर एक यूजर ने लिखा, “आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ को देख रो पड़े, मानो असली फॉरेस्ट गम्प देखा ही नहीं।”
aamir khan crying watching laal singh chaddha as if he didn’t watch the original forrest gump pic.twitter.com/8iqt2BlLbR
— Saharsh (@whysaharsh) July 21, 2022
एक और यूजर ने लिखा, “पहली बार देख रहा हूँ किसी फिल्म को फ्लॉप कराने के लिए लोग बड़े उत्साह से प्रतीक्षा कर रहे हैं। क्या उस फिल्म का नाम बताने की जरूरत है, ‘लाल सिंह चड्ढा’। इसलिए सिंपैथी का भी जुगाड़ साथ-साथ किया जा रहा। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखते हुए आमिर खान रो पड़े।”
पहली बार देख रहा हूं किसी फिल्म को फ्लॉप कराने के लिए लोग बड़े उत्साह से प्रतीक्षा कर रहे हैं। और क्या उस फिल्म का नाम बताने की जरूरत है- लाल सिंह चड्ढा।
— हम लोग We The People (@ajaychauhan41) July 23, 2022
इसलिए सिंपैथी का भी जुगाड़ साथ साथ किया जा रहा। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखते हुए आमिर खान रो पड़े। pic.twitter.com/Vmeobtp12i
इस ट्वीट के जवाब में एक और यूजर लिखता है, “बेबो (करीना) सो क्यों रही है? इतनी बोरिंग फिल्म है क्या?” एक ने कहा, “50 रुपए कट हो ओवर एक्टिंग के लिए।”
But why is Bebo sleeping? Itna boring movie hein kyaa?https://t.co/0zJiZb0SY1
— ??? ??????????? ?????????? (@morpheusmaxx) July 21, 2022
— Doggo Dad (@Khal__Doggo) July 21, 2022
बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रीमेक है। इसमें करीना कपूर खान और नागा चैतन्य भी मुख्य भूमिका में हैं। पहले यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के खौफ से आमिर खान की फिल्म के निर्माता ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था। अब 11 अगस्त को यह फिल्म अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ से टकराएगी।


