Homeविविध विषयअन्यभारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से धोया, स्मृति मंदाना की तूफानी पारी: कॉमनवेल्थ...

भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से धोया, स्मृति मंदाना की तूफानी पारी: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए एक और खुशखबरी

पाकिस्तान को 99 पर ऑलआउट करने में सबसे ज्यादा योगदान रहा गेंदबाजों स्नेह राणा और राधा यादव का। दोनों ने क्रमशः 4 ओवर में 15 रन देकर और 3 ओवर में 18 रन देकर दो-दो विकेट झटके।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा कर धमाकेदार शुरुआत की है इस दौरान सलामी बल्लेबाज स्मृति मंदाना ने तूफानी पारी खेलते हुए 42 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला लिया, जो खासा गलत साबित हुआ। मैच को खराब मौसम की वजह से 18 ओवरों का कर दिया गया है। पाकिस्तान की टीम मात्र 99 पर ऑलआउट हो गई।

इसमें सबसे ज्यादा योगदान रहा गेंदबाजों स्नेह राणा और राधा यादव का। दोनों ने क्रमशः 4 ओवर में 15 रन देकर और 3 ओवर में 18 रन देकर दो-दो विकेट झटके। रेणुका सिंह ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिए। वहीं मेघना सिंह महँगी रहीं और उन्हें मात्र 2 ओवरों में 21 रन पड़े। लेकिन, वो भी एक विकेट झटकने में कामयाब रहीं। शैफाली वर्मा ने 2 ओवर में मात्र 8 रन देकर एक विकेट लिया। पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज मुबीना अली ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों पर 32 रन बनाए।

पारी का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन 5.5 ओवर में 61 रन के स्कोर पर शैफाली वर्मा 16 रन बना कर चलती बनीं। लेकिन, इस दौरान स्मृति मंदाना का बल्ला आग उगलता रहा और पाकिस्तानी गेंदबाजों पर कहर बन कर टूटा। उनका साथ दिया 3 नंबर पर उतरीं सब्भिनेही मेघना ने, लेकिन वो भी 16 गेंदों पर 14 रन बना कर चलती बनीं।। भारत ने मात्र 11.4 ओवर में ही इस मैच को जीत लिया।

पाकिस्तान के दोनों विकेट तुबा हसन और ओमैना सोहैल ने झटके। अनाम अमीम खासी महँगी रहीं और उन्हें मात्र 2 ओवर में ही 26 रन पड़े। बता दें कि इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले इस टूर्नामेंट में 1998 में मलेशिया के कुलालम्पुर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में लिस्ट ए टूर्नामेंट के बाद पहली बार क्रिकेट को शामिल किया गया है। अप्रैल 2021 में ICC ने बताया था कि सभी मैच टी-20 के होंगे। 8 टीमों ने इसके लिए क्वालीफाई किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -