Homeदेश-समाज'मदरसे में नहीं पढ़ना था, इसलिए 11 साल के समीर को मारा': नूँह में...

‘मदरसे में नहीं पढ़ना था, इसलिए 11 साल के समीर को मारा’: नूँह में 13 साल के छात्र ने कबूला जुर्म, कहा- लड़के की तहखाने में हत्या की, फिर शव को रेत में दबाया

11 वर्षीय छात्र की हत्या उसी मदरसे में पढ़ने वाले 13 साल के एक अन्य छात्र ने की है। पुलिस ने बताया कि आरोपित लड़का उस मदरसे में नहीं बल्कि स्कूल में पढ़ना चाहता था इसलिए उसने मदरसे को बदनाम करने के लिए ऐसा कदम उठा लिया।

हरियाणा के नूँह क्षेत्र के पुन्हाना उपमंडल में मौजूद एक मदरसे में 5 सितम्बर 2022 को 11 वर्षीय छात्र की लाश मिली थी। यह मदरसा गाँव शाह चोखा पीर दादा शाह चोखा की मज़ार के पास मौजूद है। मृतक छात्र 1 साल से मदरसे में पढ़ रहा था। मृतक के परिजनों ने घटना को हत्या करार देते हुए कार्रवाई की माँग की थी। अब पुलिस ने 11 सितम्बर 2022 को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का आरोपित उसी मदरसे में पढ़ने वाला एक अन्य छात्र है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने कहा कि 11 वर्षीय छात्र की हत्या उसी मदरसे में पढ़ने वाले 13 साल के एक अन्य छात्र ने की है। पुलिस ने बताया कि आरोपित लड़का उस मदरसे में नहीं बल्कि स्कूल में पढ़ना चाहता था इसलिए उसने मदरसे को बदनाम करने के लिए ऐसा कदम उठा लिया। नूँह के SHO के अनुसार आरोपित छात्र किसी भी हाल में मदरसे से बाहर निकलना चाहता था।

खबरों के मुताबिक आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह शुक्रवार (जुमे) के दिन ही मृतक छात्र समीर को मारना चाहता था लेकिन भारी भीड़ होने के नाते ऐसा नहीं कर पाया। आख़िरकार उसने समीर की हत्या के लिए शनिवार का दिन चुना। पुलिस के आगे अपना जुर्म कबूल करते हुए आरोपित ने कहा कि वो मृतक को पहले मदरसे के तहखाने में ले गया और बाद में समीर को मार कर उसने रेत में दबा दिया और भाग निकला।

नूँह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि मृतक और आरोपित छात्र आपस में अच्छे दोस्त थे और एक साथ खेलते थे। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपित को फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है।

गौरतलब है कि टेड गाँव के निवासी छात्र समीर की लाश सोमवार को नूँह के शाह चौखा गाँव के मदरसे के अंदर मिली थी। समीर की लाश मिलने के बाद पुलिस ने FSL टीमों को बुला कर FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -