Friday, July 11, 2025
Homeदेश-समाज'अल्लाह की मेहरबानी से जन्नत मिलेगी': नौकरी का लालच और जहन्नुम का डर दिखाकर...

‘अल्लाह की मेहरबानी से जन्नत मिलेगी’: नौकरी का लालच और जहन्नुम का डर दिखाकर शाकिर ने हिन्दू लड़की को कबूल करवाया इस्लाम, गिरफ्तार

अपनी बेटी के मुँह से ऐसी बातें सुनकर माँ हैरान रह गई। वह बेटी के साथ शाकिर के पास उलाहना लेकर गई। तब शाकिर ने कहा, "तुम हिन्दुओं को कितना भी समझा लो, तुम्हें समझ नहीं आएगा।" आरोपित ने महिला को धमकी दी कि अगर वो अपनी बेटी को को साथ ले गई तो पूरे परिवार का कत्लेआम कर दिया जाएगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में शाकिर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का शाकिर ने फर्जी नाम और पहचान से एक हिन्दू लड़की को अपने प्यार के जाल में फँसाया और फिर उसका दुष्कर्म किया। आरोपित ने दबाव डालकर 20 वर्षीया पीड़िता को इस्लाम भी कबूल करवा दिया। लड़की को इस्लाम छोड़ने पर नरक जाने और फिर पूरे परिवार को कत्ल करने की भी धमकी दी। गुरुवार (21 नवंबर 2024) को पुलिस ने FIR दर्ज कर शाकिर को गिरफ्तार कर लिया।

घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र की है। यहाँ रहने वाली एक महिला ने 21 नवंबर को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी को बिजनौर के शाकिर ने हनी नाम बताकर संपर्क किया। इसके बाद नौकरी दिलाने का झाँसा देकर अपने प्रेम जाल में फँसा लिया। हनी बने शाकिर ने अपना पता बिजनौर जिला बताया था, जबकि वह मूलतः रामपुर का निवासी है। उसने हनी नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था।

यही आधार कार्ड पीड़िता और उसकी माँ को भी दिखाया गया था। थोड़े समय बाद शाकिर ने हिन्दू लड़की से निकाह कर दिया। उसे अल्लाह की मेहरबानी से जन्नती सुकून मिलने जैसी बातें करके आरोपित अपने साथ ले गया। वह लड़की के साथ कटघर इलाके में ही किराए के एक मकान में रहने लगा। यहाँ उसने पीड़िता से कई बार रेप किया। 20 नवंबर को पीड़िता शाम को अपनी माँ के पास आई।

यहाँ पता चला कि लड़की को कलमा पढ़वा दिया गया है। लड़की ने यह भी बताया कि अगर उसने इस्लाम छोड़ा तो शाकिर न सिर्फ उसको नौकरी से निकाल देगा, बल्कि तलाक भी दे देगा। इस दौरान लड़की ने अपनी माँ से कहा, “मैं हिन्दुओं के बीच रहकर नरक नहीं जाऊँगी। आप काफिर हो। आप भी धर्मान्तरण कर लो वरना जहन्नुम (नरक) में जाओगी।”

अपनी बेटी के मुँह से ऐसी बातें सुनकर माँ हैरान रह गई। वह बेटी के साथ शाकिर के पास उलाहना लेकर गई। तब शाकिर ने कहा, “तुम हिन्दुओं को कितना भी समझा लो, तुम्हें समझ नहीं आएगा।” आरोपित ने महिला को धमकी दी कि अगर वो अपनी बेटी को को साथ ले गई तो पूरे परिवार का कत्लेआम कर दिया जाएगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में शाकिर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेकर 21 नवंबर को शाकिर के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली। यह FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319 (2), 318 (4), 336 (3) और 351 (3) के साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के सेक्शन 3/5(1) के तहत दर्ज की गई है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

इस मामले की जानकारी मिलते ही मुरादाबाद के हिन्दू संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वो आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग पर अड़ गए। वायरल हो रहे एक वीडियो में हिन्दू संगठन के सदस्यों से घिरे शाकिर को लड़की के साथ देखा जा सकता है। लड़की ने काला लिबास पहन रखा है। पुलिस ने शाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 2 आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

संघ प्रमुख के 75 साल की उम्र में ‘रिटायर’ वाले बयान को गलत तरीके से फैला रही कॉन्ग्रेस: विपक्ष के लिए PM मोदी ऐसे...

मोहन भागवत ने स्पीच में जीवनभर सक्रिय रहने का संदेश दिया, न कि रिटायर होने का। उन्होंने कहा कि अगर स्वास्थ्य और दिमाग ठीक है, तो काम जारी रखो।

पीएम मोदी के दौरों पर जुबान खोलने से पहले ‘विचार’ कर लेते भगवंत मान ‘साहब’, विदेश नीति कॉमेडी का मंच नहीं ये बेहद गंभीर...

भगवंत मान ने पीएम मोदी के उन देशों के दौरे पर जाने का मजाक उड़ाया है, जिनकी आबादी कम है। दरअसल मान को ये पता ही नहीं है कि छोटे देशों का विश्वस्तर पर कितना महत्व है?
- विज्ञापन -