Homeराजनीतिओवैसी के MLA कौशर मोईनुद्दीन ने की डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर...

ओवैसी के MLA कौशर मोईनुद्दीन ने की डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर कहा- सही किया

विधायक मोईनुद्दीन ने कहा कि जिस व्यक्ति की उन्होंने पिटाई की, वह उनके लिए काम करता है। विधायक ने पीड़ित पर आरोप लगाया कि वह शराबी है और शराब पीने के बाद वह आसपास के लोगों को परेशान किया करता था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के विधायक कौशर मोईनुद्दीन एक व्यक्ति को छड़ी से पीटते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो मोईनुद्दीन के दफ्तर का है। जब एआईएमआईएम विधायक सर्फार अहमद नामक व्यक्ति को पीट रहे थे, तब दफ्तर में बैठा कॉर्पोरेटर हँस रहा है, ऐसा वीडियो में देखा जा सकता है। हैदराबाद के कारवाँ से विधायक मोईनुद्दीन ने न सिर्फ़ पीड़ित की पिटाई की बल्कि अपने इस कृत्य को सही ठहराया।

‘द न्यूज़ मिनट’ से बात करते हुए विधायक मोईनुद्दीन ने कहा कि जिस व्यक्ति की उन्होंने पिटाई की, वह उनके लिए काम करता है। विधायक ने पीड़ित पर आरोप लगाया कि वह शराबी है और शराब पीने के बाद वह आसपास के लोगों को परेशान किया करता था। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित को धमका रहे थे। विधायक ने कहा, “अगर आप वीडियो ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि मैं मजाक-मजाक में ऐसा कर रहा हूँ। इसमें कुछ भी गंभीर मामला नहीं है।

विधायक ने वीडियो को नकारा तो नहीं लेकिन बताया कि ये बहुत पुराना मामला है और उन्हें ख़ुद याद नहीं है कि ऐसा कब हुआ था? विधायक ने अपने विरोधियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने किसी तरह वीडियो को हासिल कर लिया है ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके। उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित अहमद ने भी एक अन्य वीडियो जारी किया, जिसमें वह विधायक मोईनुद्दीन को क्लीन चिट देता दिख रहा है।

ताज़ा वीडियो में सर्फार ने बताया कि वह शराबी था और विधायक से रुपए माँग कर शराब पी जाया करता था। उसने विधायक की तारीफों के पुल बाँधते हुए कहा कि वह उनके लिए एक दशक से काम कर रहा है और उन्होंने उसकी खूब मदद की है। उसने कहा कि विधायक उसे अपने बेटे से भी अधिक प्यार करते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -