Homeराजनीतिओवैसी के MLA कौशर मोईनुद्दीन ने की डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर...

ओवैसी के MLA कौशर मोईनुद्दीन ने की डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर कहा- सही किया

विधायक मोईनुद्दीन ने कहा कि जिस व्यक्ति की उन्होंने पिटाई की, वह उनके लिए काम करता है। विधायक ने पीड़ित पर आरोप लगाया कि वह शराबी है और शराब पीने के बाद वह आसपास के लोगों को परेशान किया करता था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के विधायक कौशर मोईनुद्दीन एक व्यक्ति को छड़ी से पीटते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो मोईनुद्दीन के दफ्तर का है। जब एआईएमआईएम विधायक सर्फार अहमद नामक व्यक्ति को पीट रहे थे, तब दफ्तर में बैठा कॉर्पोरेटर हँस रहा है, ऐसा वीडियो में देखा जा सकता है। हैदराबाद के कारवाँ से विधायक मोईनुद्दीन ने न सिर्फ़ पीड़ित की पिटाई की बल्कि अपने इस कृत्य को सही ठहराया।

‘द न्यूज़ मिनट’ से बात करते हुए विधायक मोईनुद्दीन ने कहा कि जिस व्यक्ति की उन्होंने पिटाई की, वह उनके लिए काम करता है। विधायक ने पीड़ित पर आरोप लगाया कि वह शराबी है और शराब पीने के बाद वह आसपास के लोगों को परेशान किया करता था। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित को धमका रहे थे। विधायक ने कहा, “अगर आप वीडियो ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि मैं मजाक-मजाक में ऐसा कर रहा हूँ। इसमें कुछ भी गंभीर मामला नहीं है।“

विधायक ने वीडियो को नकारा तो नहीं लेकिन बताया कि ये बहुत पुराना मामला है और उन्हें ख़ुद याद नहीं है कि ऐसा कब हुआ था? विधायक ने अपने विरोधियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने किसी तरह वीडियो को हासिल कर लिया है ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके। उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित अहमद ने भी एक अन्य वीडियो जारी किया, जिसमें वह विधायक मोईनुद्दीन को क्लीन चिट देता दिख रहा है।

ताज़ा वीडियो में सर्फार ने बताया कि वह शराबी था और विधायक से रुपए माँग कर शराब पी जाया करता था। उसने विधायक की तारीफों के पुल बाँधते हुए कहा कि वह उनके लिए एक दशक से काम कर रहा है और उन्होंने उसकी खूब मदद की है। उसने कहा कि विधायक उसे अपने बेटे से भी अधिक प्यार करते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -