Homeरिपोर्टमीडियाजानवर के मल को 'अंडेनुमा गोला' बताकर हुई सनसनी पत्रकारिता: कानपुर पुलिस के ट्वीट...

जानवर के मल को ‘अंडेनुमा गोला’ बताकर हुई सनसनी पत्रकारिता: कानपुर पुलिस के ट्वीट के बाद NBT के पत्रकार का बना मजाक

नवभारत टाइम्स के पत्रकार ने कानपुर के बिल्हौरा में अंडानुमा जैसी चीज दिखने की वीडियो शेयर करते हुए यूपी पुलिस को टैग किया, जिसके बाद कानपुर के पुलिस कमिश्नर के हैंडल से जवाब आया कि ये किसी जानवर का मल है।

कानपुर के बिल्हौर के एक गाँव को लेकर नवभारत टाइम्स के एक पत्रकार ने हाल में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में दिखाया गया कि कैसे बिल्हौर के एक गाँव में अंडेनुमा गोले मिले हैं और ग्रामीण इसे लेकर अलग-अलग चर्चा कर रहे हैं। पत्रकार ने अपने ट्वीट में ये भी बताया कि पुलिस सूचना होने पर इसे  देखने आई थी और जाँच के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए।

पत्रकार का नाम सुमित शर्मा है। वह नवभारत टाइम्स के लिए काम करते हैं। उन्होंने यूपी पुलिस को टैग करके ये वीडियो डाली।  उन्होंने लिखा, “कानपुर के बिल्हौर के एक गाँव में मिले अंडेनुमा गोले… ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा… पुलिस के पहुँचने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा।”

इस ट्वीट को चूँकि उन्होंने यूपी पुलिस को भी टैग किया था तो इस पर कानपुर पुलिस कमिश्नर की भी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने वीडियो पर जो जवाब दिया उसके कारण अब पत्रकार का मजाक बन रहा है और कहा जा रहा है कि हर बात को सनसनी बनाकर नहीं पेश करना चाहिए।

दरअसल कानपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा था, “कुछ भी संदिग्ध नहीं है, ये किसी जानवर का मल है।”

इस ट्वीट के आते ही प्रतिक्रियाओं की भरमार लग गई।  इकोनॉमिक टाइम्स की पत्रकार अनुराधा शुक्ला ने लिखा, “ये बहुत ज्यादा कमाल था।”

रतन लाल ने कहा, “मेरे दादाजी की मौत हो गई। मैं अर्थी को कंधो पर लेकर जा रहा हूँ। लेकिन  यह ट्वीट देखने के बाद अब हँसता हँसता जा रहा हूँ।”

विष्णु ने कहा, “शायद ये डायनासोर का मल होगा। मुझे नहीं लगता कि कोई जानवर इतना बड़ा ठोस, गोलाकार मल करता होगा।”

एक यूजर ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से कहा, “आप तो खुलासा कर दिए। अभी तो साहब सनसनी बना ही रहे थे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -