Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयइमरान खान का 'न्यू पाकिस्तान': PM ऑफिस की बत्ती होगी गुल, बिजली विभाग ने...

इमरान खान का ‘न्यू पाकिस्तान’: PM ऑफिस की बत्ती होगी गुल, बिजली विभाग ने भेजा नोटिस

पाक प्रधानमंत्री के सेक्रेटेरिएट ने करोड़ों का बिजली बिल बकाया रखा है। इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कम्पनी ने सेक्रेटेरिएट को नोटिस जारी कर बकाये बिल का भुगतान करने को कहा है।

कुछ दिनों पहले ख़बर आई थी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान प्रधानमंत्री आवास को निकाह का मंडप के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। एक शादी समारोह की तस्वीर भी सामने आई थी। कहा गया था कि ऐसा वे सरकारी खजाने में रुपए डालने के लिए कर रहे हैं। अब नई ख़बर आई है, जो पाकिस्तान के दिवालियेपन को उजागर करती दिख रही है। परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले और मिसाइल परीक्षण की तैयारी कर रहे पाक पीएम बिजली बिल भी नहीं चुका रहे हैं।

पाक प्रधानमंत्री के सेक्रेटेरिएट ने करोड़ों का बिजली बिल बकाया रखा है। बुधवार (अगस्त 28, 2019) को इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कम्पनी ने सेक्रेटेरिएट को नोटिस जारी कर बकाये बिल का भुगतान करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर बिजली काटने की चेतावनी दी गई है।

बिजली कम्पनी द्वारा प्रधानमंत्री सेक्रेटरिएट को कई बार नोटिस भेजा गया लेकिन फिर भी वे बकाया चुकाने में नाकाम रहे हैं। पाकिस्तान में बिजली की समस्या अब और गहरी हो गई है। गर्मी के दिनों में भी पाक के बड़े महानगरों तक में बिजली गुल होना आम बात है। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बदहाली के दौर से गुज़र रही है। पाकिस्तानी मंत्री लंदन में जाकर अण्डों से पिटते हैं और अपने देश पहुँच कर युद्ध की तारीख का ऐलान करते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता बनर्जी का ‘शराब घोटाला’: 55 होलसेलर बाहर, चुनिंदा बिचौलियों की एंट्री; पढ़ें- WBSBCL मॉडल ने पैदा किया ‘शराब सिंडिकेट’

2017 के बाद पश्चिम बंगाल की आबकारी नीति में किए गए बदलाव TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के कहने पर किए गए थे।

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।
- विज्ञापन -