Homeराजनीति'आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण, ख़त्म हो SC/ST एक्ट': MP में 'करणी सेना' का...

‘आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण, ख़त्म हो SC/ST एक्ट’: MP में ‘करणी सेना’ का शक्ति प्रदर्शन, भूख हड़ताल का भी ऐलान

उन्होंने आंदोलन में आए लोगों से हिंसा न करने की अपील करते हुए कहा है कि जिसे जाना हो वह खुशी से जा सकता है, लेकिन कहीं भी तोड़फोड़ और उद्दंडता नहीं होनी चाहिए।

देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर चर्चा होती रही है। अब इसी मुद्दे को लेकर ‘करणी सेना’ ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आंदोलन शुरू किया है। आर्थिक आधार पर आरक्षण सहित 21 माँगों को लेकर ‘करणी सेना’ के मुखिया जीवन सिंह शेरपुर सहित 5 लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि माँगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार (8 जनवरी, 2023) को करणी सेना ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इससे पहले करणी सेना ने माँगे पूरी नहीं होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी दी थी। हालाँकि, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बातचीत के लिए समय माँगे जाने के बाद विधानसभा घेराव को टाल दिया गया है। लेकिन, चेतावनी मिलने के बाद से विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस आंदोलन को लेकर ‘करणी सेना’ के मुखिया जीवन सिंह का कहना है कि भूख हड़ताल पर सिर्फ 5 लोग बैठेंगे। उन्होंने आंदोलन में आए लोगों से हिंसा न करने की अपील करते हुए कहा है कि जिसे जाना हो वह खुशी से जा सकता है, लेकिन कहीं भी तोड़फोड़ और उद्दंडता नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा है कि माँगे पूरी करने के लिए 4 बजे तक का समय दिया गया था। लेकिन इसके लिए सरकार ने समय माँगा है। फिलहाल, अनशन शुरू कर रहे हैं। सब लोग यहीं बैठेंगे। जब तक माँगे पूरी नहीं होंगी, मैदान नहीं छोड़ेंगे। यदि माँगे नहीं मानी गईं तो राजनीति में उतरने से भी परहेज नहीं होगा। इस आंदोलन को सवर्णों और पिछड़ा वर्ग का साथ भी मिल रहा है। व्‍यवस्था में सुधार के लिए यह आंदोलन कर रहे हैं।

इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से करणी सेना के कार्यकर्ता पहुँचे हैं। इस दौरान, प्रदर्शनकारी ‘माई के लाल’ और ‘जय भवानी’ के नारे लगाने के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -