Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाजमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के आतंकी असदुल्लाह शेख को NIA ने चेन्नई से किया गिरफ्तार

जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के आतंकी असदुल्लाह शेख को NIA ने चेन्नई से किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि असदुल्लाह पश्चिम बंगाल के बर्दवान शहर का निवासी है। उसे उसके चेन्नई के किराए वाले घर से गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को मंगलवार (सितम्बर 10, 2019) को बड़ी कामयाबी मिली है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से मंगलवार सुबह एक आतंकवादी को एनआईए ने जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आतंकवादी का नाम असदुल्लाह शेख है। 

पुलिस ने बताया कि असदुल्लाह पश्चिम बंगाल के बर्दवान शहर का निवासी है। उसे उसके चेन्नई के किराए वाले घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। असदुल्लाह को कल (सितम्बर 11, 2019) अदालत में पेश किया जाएगा, जहाँ उसकी ट्रांजिट रिमांड माँगी जाएगी।

आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एनआइए ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इससे पहले 2 सितंबर को कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया था। सूचना मिलने पर एसटीएफ के दल ने गजनबी ब्रिज के पास कनाल ईस्ट रोड से 22 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल कासिम उर्फ कासिम को गिरफ्तार किया था। कासिम बर्दवान जिले के मंगलकोटे पुलिस थाना क्षेत्र के दुरमुट गाँव का रहने वाला है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता बनर्जी का ‘दारू घोटाला’: 55 होलसेलर बाहर, चुनिंदा बिचौलियों की एंट्री; पढ़ें- कैसे WBSBCL मॉडल ने पैदा किया ‘शराब सिंडिकेट’

2017 के बाद पश्चिम बंगाल की आबकारी नीति में किए गए बदलाव TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के कहने पर किए गए थे।

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।
- विज्ञापन -