Homeदेश-समाजमहाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन, मलबे में दबा गाँव: मौके पर CM एकनाथ शिंदे,...

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन, मलबे में दबा गाँव: मौके पर CM एकनाथ शिंदे, अब तक 75 लोग ​बचाए गए-5 शव मिल चुके

भूस्खलन 19 जुलाई की रात लगभग 12 बजे हुआ। तेज बारिश के बीच एक चट्टान सरक कर नीचे आने से इरशालवाडी गाँव मलबे के नीचे दब गया। गाँव में लगभग 30 परिवार रहते हैं।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन की खबर है। चट्टान खिसकने से हुई इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे से 75 लोगों को बाहर निकाला गया है। कई लोग अभी भी फँसे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन के साथ NDRF की टीमें भी बचाव कार्य में लगी हुई हैं। भारी बारिश की वजह से राहत और बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

भूस्खलन बुधवार (19 जुलाई 2023) की रात लगभग 12 बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना राजगढ़ जिले के खालापुर इलाके की है। बुधवार को यहाँ तेज बारिश हो रही थी। पहाड़ी क्षेत्र के इस इलाके में एक चट्टान सरक कर नीचे आने से इरशालवाडी गाँव मलबे के नीचे दब गया। गाँव में लगभग 30 परिवार रहते हैं। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय प्रशासन को हुई मौके पर NDRF और SDRF की टीम को भी बुलाया गया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मलबे से कुल 75 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें 21 घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री के अलावा राज्य सरकार के 3 सीनियर मंत्री गिरीश महाजन, दादाजी भूसे और उदय सामंत भी भूस्खलन प्रभावित स्थान पर पहुँचे। नवी मुंबई और पनवेल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सीनियर अधिकारीयों को भी मौके पर प्रशासन की मदद के लिए भेजा गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

CM योगी ने लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट गंगा’, UP सरकार के साथ काम करेगा हिंदूजा ग्रुप: 20 लाख घरों तक पहुँचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, जानें क्या...

योगी सरकार का 'प्रोजेक्ट गंगा' गाँवों तक तेज इंटरनेट पहुँचाने का अभियान है। करोड़ों ग्रामीणों को डिजिटल दुनिया से जोड़कर जीवन को आसान बनाएगा।

‘ब्रेकथ्रू ब्लास्ट’ से गूँजी दुनिया की सबसे ऊँची और सबसे लंबी सुरंग: जोजिला टनल से अब कश्मीर से लेह के बीच सालभर होगी आवाजाही,...

जोजिला सुरंग दुनिया की सबसे ज्यादा ऊँचाई पर बनी सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, दोनों तरफ से आने-जाने वाली सड़क सुरंग है, जिसकी लंबाई 13153 किलोमीटर है।
- विज्ञापन -