Homeविविध विषयअन्यAsian Games 2023: हॉकी में भारत को गोल्ड, एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा गोल्ड...

Asian Games 2023: हॉकी में भारत को गोल्ड, एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा गोल्ड के साथ-साथ पहली बार मेडलों का ऐतिहासिक शतक!

एशियन गेम्स में भारत ने 22 गोल्ड, 34 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज के साथ अब तक 95 मेडल अपने नाम किए हैं। इसके अलावा विभिन्न खेलों में 5 मेडल पक्के हो चुके हैं। ऐसे में भारत का शतक का सैकड़ा तय माना जा रहा है।

भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार (6 अक्टूबर 2023) को शानदार खेल दिखाते हुए एशियन गेम्स (Asian Games 2023) का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। कप्तान मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जापान को 5-1 के बड़े अंतर से हराकर यह जीत दर्ज की।

इसके साथ ही हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर गई है। एशियन गेम्स में भारत के खाते में अब तक 22 गोल्ड समेत कुल 95 मेडल आ गए हैं। इसके पहले एशियन गेम्स की हॉकी में 2014 में गोल्ड मिला था। 9 साल बाद भारत ने एक बार फिर से स्वर्ण पदक जीता है।

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम शुरुआत से बेहतरीन फॉर्म में थी। फाइनल में भी यह दबदबा कायम रहा। जापान के खिलाफ हुए इस मुकाबले में पहले हाफ में ही 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, जो कि दूसरे हाफ में भी जारी रही।

भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह (32वें और 59वें मिनट), अभिषेक (48वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें मिनट) और मनप्रीत सिंह (25वें मिनट) ने गोल दागे। वहीं, जापान की ओर से एकमात्र गोल एस तनाका ने 51वें मिनट में किया।

एशियन गेम्स के इतिहास में भारतीय हॉकी टीम का अब तक शानदार इतिहास रहा है। टीम इंडिया ने हॉकी में रिकॉर्ड 16वीं बार मेडल जीता है। इस बार हासिल हुआ यह चौथा गोल्ड मेडल है। कुल मिलाकर देखें तो भारत ने हॉकी में अब तक 4 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

एशियन गेम्स में शतक के करीब भारत

एशियन गेम्स में भारत ने 22 गोल्ड, 34 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज के साथ अब तक 95 मेडल अपने नाम किए हैं। इसके अलावा विभिन्न खेलों में 5 मेडल पक्के हो चुके हैं। ऐसे में भारत का पदकों का शतक तय माना जा रहा है।

एशियन गेम्स मेडल टैली देखें तो 185 गोल्ड के साथ चीन पहले स्थान पर है। वहीं, 44 गोल्ड के साथ जापान दूसरे और 36 गोल्ड के साथ कोरिया तीसरे नंबर और 22 गोल्ड के साथ भारत चौथे नंबर पर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -