Homeविविध विषयमनोरंजनमुंबई पुलिस का कॉन्स्टेबल, कमाई ₹1.5 करोड़/साल: अमिताभ बच्चन का है बॉडीगार्ड, अब किया...

मुंबई पुलिस का कॉन्स्टेबल, कमाई ₹1.5 करोड़/साल: अमिताभ बच्चन का है बॉडीगार्ड, अब किया गया ट्रांसफर

जितेंद्र शिंदे वर्ष 2015 से बिग बी के बॉडीगार्ड हैं और मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक पुलिस वाले को पाँच साल से ज्यादा एक जगह तैनात नहीं किया जा सकता है। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि शिंदे ने बिग बी से ये पैसे कमाए या किसी और से।

बॉलीवुड हीरो अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे द्वारा 1.5 करोड़ रुपए की सालाना कमाई करने का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपित कॉन्स्टेबल का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस बीच मुंबई पुलिस ने मामले की विभागीय जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि शिंदे ने बिग बी से ये पैसे कमाए या किसी और से।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के अंतर्गत काम करने वाले शिंदे लंबे अरसे से अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड के तौर पर तैनात थे। इस मामले में शिंदे का कहना है कि वो एक सिक्यॉरिटी एजेंसी भी चलाते हैं। उस बिजनेस को उनकी पत्नी उनके नाम से चलाती हैं। इसके साथ ही शिंदे ने मुबंई पुलिस को बताया है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उन्हें डेढ़ करोड़ रुपए नहीं दिए। जितेंद्र शिंदे अमिताभ बच्चन के साथ हर वक्त साए की तरह रहते थे।

जितेंद्र शिंदे वर्ष 2015 से बिग बी के बॉडीगार्ड हैं और मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक पुलिस वाले को पाँच साल से ज्यादा एक जगह तैनात नहीं किया जा सकता है। अमिताभ बच्चन को सिक्योरिटी दी गई है। इसी कारण उनके साथ हमेशा दो सिपाही तैनात रहते हैं। बताया जाता है कि शिंदे बिग बी के पसंदीदा बॉडीगार्ड में से एक थे। फिलहाल शिंदे का ट्रांसफर साउथ मुंबई के ही एक पुलिस स्टेशन में कर दिया गया है।

वहीं अगर बिग बी के प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो उनकी फिल्म ‘चेहरे’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती, अन्नू कपूर और रघुबीर यादव मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही उनकी अगली फिल्म ‘झुंड’ भी रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘मेडे’ और ‘गुडबाय’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -