Homeविविध विषयमनोरंजन'फूहड़' बिग-बॉस पर प्रकाश जावड़ेकर ने दिखाई सख्ती, मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट- शो पर...

‘फूहड़’ बिग-बॉस पर प्रकाश जावड़ेकर ने दिखाई सख्ती, मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट- शो पर लटकी तलवार

"यह कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रसारण पर लव जिहाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ हिन्दू संस्कृति का भी अपमान कर रहा है।"

हमेशा से विवादों में घिरे रहने वाला रियेलिटी शो बिग-बॉस हाल ही में अपने फूहड़ और अश्लील कारनामों के चलते लोगों के निशाने पर आ गया। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा ज़ाहिर करने से लेकर मंत्रालय तक इस सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

कई लोगों ने शो में पेश की जाने वाली अश्लीलता और फूहड़ कंटेंट को लेकर आपत्ति ज़ाहिर करते हुए यहाँ तक कह दिया था कि इस शो को बैन कर देना चाहिए। हाल ही में हुए इन तमाम घटनाक्रमों को लेकर इस शो ने दुबारा सुर्खियाँ बटोरी थीं। मगर सुर्ख़ियों की बीच तमाम शिकायतों और सोशल मीडिया तक पर लोगों की नाराज़गी के चलते सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अब जो निर्णय लिया है, उसके बाद बिग-बॉस नामक इस शो और उससे जुड़े कलाकारों को धक्का लग सकता है क्योंकि फूहड़ता परोसने के लिए इस कार्यक्रम पर अब तलवार लटक रही है।

खबर है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रसार भारती से इस कार्यक्रम में फूहड़ता और तमाम तरीके का आपत्तिजनक कंटेंट परोसे जाने को लेकर जानकारी माँगी है। साथ ही करनी सेना की ओर से इसको बैन करने की भी माँग हो रही है। उनका कहना है कि यह कल्चर के खिलाफ है और एक सभ्य समाज में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखे अपने पत्र में करनी सेना ने बिग-बॉस-13 के खिलाफ शिकायत करते हुए उस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की माँग करते हुए सलमान खान के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही है। अपने पत्र में बिग-बॉस रियेलिटी शो का उल्लेख करते हुए करनी सेना ने कहा था कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रसारण पर लव जिहाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ हिन्दू संस्कृति का भी अपमान कर रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लाहौर में 79 साल बाद खुला ऐतिहासिक गुरुद्वारा, दिखावे के बीच पाकिस्तान में जमीनी हकीकत जस की तस: समझें ये विरासत संरक्षण के नाम...

पाकिस्तान के सरकारी और नेताओं के ऑफिसों में भगत सिंह की कितनी तस्वीरें हैं? पाकिस्तानी मदरसों और स्कूली सिलेबस से भगत सिंह क्यों गायब हैं?

एमबाप्पे VS यमाल: FIFA World Cup के सेमीफाइनल में मजबूत फ्रेंच अटैक का मुकाबला शानदार स्पेनिश डिफेंस से, लगातार तीसरी बार फाइनल में एंट्री...

फीफा विश्व कप 2026 में अब तक सिर्फ एक गोल खाने वाले स्पेन के सामने एमबाप्पे, डेंबेले और ओलीस को रोकने की बेहद कठिन चुनौती होगी।
- विज्ञापन -