Homeराजनीतिअग्निवीरों को पुलिस एवं अन्य सेवाओं की भर्ती में देंगे आरक्षण: CM योगी ने...

अग्निवीरों को पुलिस एवं अन्य सेवाओं की भर्ती में देंगे आरक्षण: CM योगी ने की घोषणा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकारों ने भी रिजर्वेशन का किया ऐलान

दो साल पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF में अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने की घोषणा की थी। इनमें भर्ती के लिए उनके लिए आयु सीमा में भी छूट दी गई है। वहीं, हरियाणा सरकार अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने का फैसला कर चुकी है। उत्तराखंड सरकार ने भी 21 जुलाई को अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान किया है।

विपक्षी दलों द्वारा अग्निपथ योजना पर सवाल उठाने के बीच अग्निवीरों के लिए खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकार ने सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण देने की घोषणा की है। कारगिल विजय के 25 साल पूरे होने पर तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इसकी घोषणा की है। हालाँकि, कितना आरक्षण दिया जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

सबसे पहले घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (26 जुलाई 2024) को कहा कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएँगे तो उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा और PAC में प्राथमिकता के आधार पर समायोजित करेगी। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस में एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके बाद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी राज्य पुलिस और फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती में छूट देने की बात कही। सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “सुधार, प्रगति और समृद्धि से जुड़ी हर चीज में बाधा डालना उनका काम है। विपक्ष ने इस मामले पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। मुझे लगता है कि हमें राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च मानते हुए सशस्त्र बल सुधार पर आगे बढ़ना चाहिए।”

बता दें कि दो साल पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF में अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने की घोषणा की थी। इनमें भर्ती के लिए उनके लिए आयु सीमा में भी छूट दी गई है। वहीं, हरियाणा सरकार अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने का फैसला कर चुकी है। उत्तराखंड सरकार ने भी 21 जुलाई को अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान किया है।

अग्निपथ योजना की वर्तमान स्थिति और नियोजित अग्निवीरों की संख्या के बारे में भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल चन्नीरा बंसी पोनप्पा ने 21 जुलाई को जानकारी दी। उन्होंने कहा कहा, “जून 2022 से यह योजना शुरू की गई है और फिर दिसंबर 2022-जनवरी 2023 में हमारे पास पहला बैच था जिसे भर्ती किया गया और नामांकित किया गया।

उन्होंने आगे बताया, “लगभग 1 लाख अग्निवीर सेना में भर्ती हुए हैं। इसमें लगभग 200 महिलाएँ भी शामिल हैं, लगभग 70,000 को पहले ही इकाइयों में भेजा जा चुका है और वे बटालियनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं… इसमें लगभग 100 महिला पुलिस भी शामिल हैं। इस वर्ष 2024-25 में लगभग 50,000 वैकेंसी जारी की गई है, जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है।”

भारत सरकार ने 2022 में अग्रिवीर स्कीम की घोषणा की थी। इसमें 4 साल के लिए जवानों की भर्ती होगी। इस दौरान उनकी ट्रेनिंग और उच्च शिक्षा की भी व्यवस्था की जाएगी। इसमें से 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सेना में स्थाई कमीशन दिया जाएगा, जबकि 75 अग्निवीरों को वापस देश की सिविल लाइफ में भेज दिया जाएगा। इन अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ना NOC, ना इमरजेंसी EXIT और बेसमेंट में क्लासेस… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, 100+ संस्थान सील: पढ़ें- अब तक...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर CM योगी ने निर्देश दिया। UP में 100+ संस्थानों को सील किया। इनके पास फायर NOC, अवैध निर्माण जैसी खामियाँ पाई गई।

साँप की मिस्ट्री, बाली की ट्रिप और लोहागढ़ का किला: 20 साल की सिया ने 3 बार रची थी मंगेतर केतन को मारने की...

पुणे की सिया ने मंगेतर केतन अग्रवाल को तीन बार मारने की साजिश रची। पुलिस ने जाँच में साँप की मिस्ट्री का भी खुलासा किया। लोहागढ़ किला जाने से पहले सिया ने बाली की ट्रिप भी कैंसिल की थी।
- विज्ञापन -