Homeविविध विषयमनोरंजनरजनीकांत की Annaatthe के पोस्टर पर बकरी का खून, बाँटी मटन बिरयानी: प्रशंसकों की...

रजनीकांत की Annaatthe के पोस्टर पर बकरी का खून, बाँटी मटन बिरयानी: प्रशंसकों की हरकत से सुपरस्टार नाराज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर रजनीकांत के प्रशंसक माने जाने वाले कुछ लोगों को एक बकरी को मारते हुए और उसका खून फिल्म के पोस्टर पर छिड़कते हुए दिखाया गया है।

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अन्नाथे’ (Annaatthe) को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनके कुछ प्रशंसकों की हरकत सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गई है। दरअसल, मामला ये है कि रजनीकांत के फिल्म के पोस्टर पर प्रशंसकों द्वारा बकरी का खून छिड़का गया है, जिस पर एक्टर ने काफी नाराजगी जताई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर रजनीकांत के प्रशंसक माने जाने वाले कुछ लोगों को एक बकरी को मारते हुए और उसका खून फिल्म के पोस्टर पर छिड़कते हुए दिखाया गया है। अतिउत्साही प्रशंसकों की इस हरकत को लेकर कड़ी नाराज़गी जताते हुए एक्टर ने इस हरकत को बेहूदा करार दिया है।

वहीं अखिल भारतीय रजनीकांत रसिकर मंदरम (फैंस क्लब) के प्रशासक और सुपरस्टार के करीबी माने जाने वाले वी एम सुधाकर ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा कि इसे लेकर उन्हें बेहद खेद है। वहीं कुछ का ऐसा भी कहना है कि कोई कुर्बानी नहीं दी गई बल्कि जरूरतमंदों को मटन बिरयानी बाँटी गई है।

बता दें कि तमिलनाडु में रजनीकांत जैसे दिग्गज अभिनेता के प्रशंसकों द्वारा अपने पसंदीदा अभिनेता के कटआउट पर दूध डालना आम बात है, जिसे तमिल भाषा में ‘पलाभिषेकम’ कहा जाता है। यह भगवान के लिए मंदिरों में किया जाता है। लेकिन, बकरी का खून छिड़कने की इस तरह की घटना संभवतः पहली बार हुई है। जिसकी चौतरफा निंदा हो रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए सुधाकर ने एक बयान में कहा कि यह न केवल खेदजनक है बल्कि घोर निंदनीय भी है। उन्होंने कहा, “हम अनुरोध करते हैं कि किसी को भी इस तरह के घृणित कृत्यों में शामिल नहीं होना चाहिए।’’ गौरतलब है कि फिल्म ‘अन्नाथे’ का निर्देशन सिवा ने किया है और यह दीपावली के अवसर पर चार नवंबर को रिलीज होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एमबाप्पे VS यमाल: FIFA World Cup के सेमीफाइनल में मजबूत फ्रेंच अटैक का मुकाबला शानदार स्पेनिश डिफेंस से, लगातार तीसरी बार फाइनल में एंट्री...

फीफा विश्व कप 2026 में अब तक सिर्फ एक गोल खाने वाले स्पेन के सामने एमबाप्पे, डेंबेले और ओलीस को रोकने की बेहद कठिन चुनौती होगी।

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।
- विज्ञापन -