Homeविविध विषयमनोरंजनTV अभिनेत्रियों भार्गवी और अनुषा की सड़क दुर्घटना में मौत, 2 अन्य घायल

TV अभिनेत्रियों भार्गवी और अनुषा की सड़क दुर्घटना में मौत, 2 अन्य घायल

सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए पतली सड़क पर साइड लेने की कोशिश में कार का बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी सीधे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि...

तेलंगाना के विकाराबाद ज़िले में बुधवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में दो तेलुगु टीवी अभिनेत्रियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय भार्गवी और 21 वर्षीय अनुषा के रूप में हुई है। ये हादसा बुधवार सुबह विकाराबाद एरिया में हुआ। हादसे के समय कार में चार लोग थे। एक्ट्रेस भार्गवी और अनुषा हैदराबाद में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म कर घर लौट रही थीं, और एक्सीडेंट का शिकार हो गईं।

20 वर्षीया भार्गवी की मौक़े पर मौत हो गई

ख़बर के अनुसार, कार में ड्राइवर चकरी और विनय कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। भार्गवी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अनुषा को गंभीर हालत में हैदराबाद के सरकारी उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। चकरी और विनय इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।

चकरी विकाराबाद से हैदराबाद वापस लौट रहे थे, क्योंकि अनंतगिरी के जंगल में एक शूट हुआ था। घर वापस आते समय, सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए पतली सड़क पर गाड़ी को साइड लेने की कोशिश में कार का बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी सीधे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिनेत्रियों की मौत हो गई।

छोटे पर्दे की इन दोनों एक्ट्रेस में भार्गवी टीवी शो मुत्याला मुग्गू में निगेटिव भूमिका में थीं और अपने काम के लिए लोकप्रिय थीं, वहीं अनुषा एक नवोदित अभिनेत्री थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -