Homeविविध विषयअन्य'कश्मीर फाइल्स' की धुन बनी इमरान खान समर्थकों का तराना, पाकिस्तान की शह पर...

‘कश्मीर फाइल्स’ की धुन बनी इमरान खान समर्थकों का तराना, पाकिस्तान की शह पर हिंदू नरसंहार को दिखाती है विवेक अग्निहोत्री की फिल्म

फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस पर गौर करवाते हुए बताया कि जिस फिल्म को पाकिस्तानियों द्वारा निशाना बनाया गया उस फिल्म का गाना पाकिस्तान के पूर्व पीएम अपने काफिले में प्रयोग कर रहे हैं।

पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद वहाँ लगातार हिंसा जारी है। इस बीच इंटरनेट पर उनके समर्थक वीडियो शेयर कर रहे हैं। गिरफ्तारी से पहले इमरान खान के हैंडल पर भी उनके काफिले की वीडियो शेयर हुई थी जिसमें लोग गाड़ियों के साथ भाग रहे थे। वीडियो को दमदार दिखाने के लिए जो बैकग्राउंड म्यूजिक प्रयोग में लाया गया वो- हिंदुओं के नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ‘हम देखेंगे’ है।

फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस पर गौर करवाते हुए बताया कि जिस फिल्म को पाकिस्तानियों द्वारा निशाना बनाया गया उस फिल्म के गाने का प्रयोग पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने अपने काफिले में किया। विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- भारतीय सिनेमा की ताकत देखो। इमरान खान ‘द कश्मीर फाइल्स’ के आधिकारिक गाने का प्रयोग अपने इंस्टा पर कर रहे हैं।

बता दें कि ‘हम देखेंगे’ को असल में फैज अहमद फैज द्वारा लिखा गया है जिसके कॉपीराइट द कश्मीर फाइल्स के लिए खरीदे गए। विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि इस कविता के बहुत सारे वर्जन हैं लेकिन जो वर्जन इमरान खान ने प्रयोग किया वो उनके फिल्म का ही गाना है।

इस गाने को ‘द कश्मीर फाइल्स’ में लिबरलों द्वारा गाता दिखाया गया है जो हिंदू विरोधी माहौल के लिए इसका प्रयोग करते हैं। हालाँकि इमरान खान के समर्थकों ने इसका प्रयोग शहबाज शरीफ सरकार का विरोध जताने के लिए किया है।

बता दें कि पाकिस्तान में इमरान खान को 9 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया था। वहाँ वह अपने विरुद्ध दर्ज एफआईआर में बेल लेने गए थे मगर पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें नेशनल अकॉउंटेबिलिटी ब्लूरो के अल कादिर ट्रस्ट केस में और तोशाखाना केस में पकड़ा गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -