Homeविविध विषयअन्यरमजान में पॉजिटिव निकला मुनव्वर फारूकी, हुक्का बार पर रेड के बाद मुंबई पुलिस...

रमजान में पॉजिटिव निकला मुनव्वर फारूकी, हुक्का बार पर रेड के बाद मुंबई पुलिस ने आधी रात को उठाया: पूछताछ के बाद छोड़ा

पुलिस ने जो मेडिकल टेस्ट कराया था वो मुनव्वर फारूकी का पॉजिटिव निकला मगर पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। फारूकी की ओर से इस संबंध में अभी कोई बयान नहीं आया है। उनकी एक फोटो सामने आई है जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस के विनर मुनव्वर फारूकी रमजान के महीने में हुक्का बार में नशा करते पकड़े गए। पुलिस ने हुक्का बार में छापा मारकर उन्हें और 13 अन्य लोगों को हिरासत में लिया। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को पकड़ने के बाद जब उनका मेडिकल चेक अप कराया तो वो पॉजिटिव आया।

बता दें कि पूरी घटना 26 मार्च 2024 की रात की है। मुंबई पुलिस को टिप मिली थी कि एमआरए मार्ग के बोरा बाजार पर स्थित सबलान नाम का हुक्का बार अवैध रूप से चल रहा है। छापेमापी की गई तो वहाँ से 4 हजार 400 रुपए नकद और 13 हजार 500 रुपए के 9 हुक्का बर्तन जब्त किए गए।

पुलिस ने इस छापेमारी को लेकर कहा, “हमारी टीम ने प्राप्त सूचना पर हुक्का बार में छापा मारा जहाँ पाया गया कि हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू आधारित हुक्का उपयोग कर रहे थे। जाँच में भी अगर ये बात पुष्टि हो जाती है तो केस को आगे बढ़ाया जाएगा।”

फिलहाल ये मामला मुनव्वर फारूकी पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 या सीओटीपीए, 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापे के दौरान फारूकी वहीं मौजूद था। उसके साथ 13 लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

बताया गया है कि पुलिस ने छापे के बाद पकड़े लोगों का जब मेडिकल टेस्ट कराया तो वो मुनव्वर फारूकी का पॉजिटिव निकला, मगर पुलिस ने उसे फिलहाल के लिए छोड़ दिया है। वहीं फारूकी की ओर से इस संबंध में अभी कोई बयान नहीं आया है। लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक एयरपोर्ट तस्वीर को शेयर किया है। इसमें भी उन्होंने हुक्का बार से जुड़ी घटना पर कोई खास जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया में उन्हें हिरासत में लिए जाने की बात हर जगह है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -