Homeविविध विषयअन्यनीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल: 19 साल बाद भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में...

नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल: 19 साल बाद भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक, 2.41 मीटर से रह गया गोल्ड

इससे पहले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए एकमात्र मेडल अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में जीता था। पुरुषों की प्रतियोगिता में आज से पहले भारत ने एक भी मेडल हासिल नहीं किया था।

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 88.13 मीटर भाला फेंक (बेस्ट ऑफ 6 में से) कर यह मेडल हासिल किया। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अभी तक किसी भी भारतीय पुरुष ने कोई भी पदक नहीं जीता था।

नीरज चोपड़ा ने जैसे ओलिंपिक के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला कर इतिहास रचा था, वैसा ही इतिहास आज भी रच दिया। आपको बता दें कि इससे पहले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए एकमात्र मेडल अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में जीता था। उन्हें लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल मिला था। पुरुषों की प्रतियोगिता में आज से पहले भारत ने एक भी मेडल हासिल नहीं किया था।

अमेरिका में हो रही 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल एंडरसन पीटर्स ने जीता। उन्होंने 90.54 मीटर भाला (बेस्ट ऑफ 6 में से) फेंका।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -